चीन के बीआरआई जाल में फंसने जा रहा नेपाल! पीएम प्रचंड के सलाहकार ने दिया बड़ा बयान, भारत पर क्‍या बोले?

Updated on 24-06-2024 02:13 PM
काठमांडू: चीन के बढ़ते दबाव के बीच नेपाल की सरकार अब बेल्‍ट एंड रोड परियोजना की ओर आगे बढ़ती दिख रही है। नेपाल के विदेश मंत्री के चीन दौरे के बाद चीन को लेकर रुख में बदलाव होता दिख रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड के विदेश मामलों के सलाहकार रुपक सापकोटा ने कहा है कि नेपाल को बीआरआई की तरफ बढ़ना चाहिए और इसके तहत छोटे प्रॉजेक्‍ट को चुनना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि नेपाल बीआरआई समझौते को क्रियान्वित करने के लिए इसे अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। नेपाल चाहता है कि विभिन्‍न प्रॉजेक्‍ट पर हस्‍ताक्षर करने और उसका विकास करने के लिए समझौते पर हस्‍ताक्षर करने के लिए आगे बढ़ना चाहता है।

नेपाली पीएम के सलाहकार ने काठमांडू पोस्‍ट अखबार से बातचीत में कहा कि चीन बीआरआई सदस्‍य होने के नाते तकनीक के ट्रांसफर के लिए तैयार है। नेपाल में बीआरआई प्रॉजेक्‍ट के आगे नहीं बढ़ने पर उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में बड़े प्रॉजेक्‍ट को पूरा करने के लिए क्षमता नहीं है। उन्‍होंने कहा कि बीआरआई के ताजा एक्‍शन प्‍लान में छोटे प्रॉजेक्‍ट को भी शामिल किया गया है। चीन ने नेपाल में दो एयरपोर्ट बनाए हैं भैरवा और पोखरा लेकिन दोनों ही सफेद हाथी साबित हुए हैं। यहां पर कोई भी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान संचालित नहीं हो रही है। इस पर रुपक ने सफाई दी कि चीन इस दिशा में काम कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.