ना मुंबई, ना बेंगलुरु... इस शहर को मिला 'बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड, लिस्ट में बिहार भी शामिल
Updated on
30-01-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया 2026 में अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को ' बेस्ट एयरपोर्ट ' चुना गया है, जबकि HAL को 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पांच अलग-अलग कैटेगिरी साल में पांच से दस मिलियन पैसेंजर की कैटेगिरी में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब मिला है। औद्योगिक और एयर कनेक्टिविटी में पिछड़े बिहार को भी एविएशन का अवॉर्ड मिला है। वहीं बेस्ट एविएशन कंपनी में इंडिगो को अवॉर्ड मिला है। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडु की उपस्थिति में गुरुवार शाम हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गई।
नागर विमानन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिक्की द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित विंग्स इंडिया में HAL को 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए सम्मानित किया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर को कनेक्टिविटी के लिए पहचान मिली है। इसके अलावा भारत के एविएशन सेक्टर में बेहतरीन काम करने वाले टॉप राज्यों और इनोवेटर्स को भी अवॉर्ड्स दिए गए हैं। इन अवॉर्ड्स के जरिए एयरपोर्ट्स, एयरलाइंस, सर्विस प्रोवाइडर्स, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और राज्य सरकारों के कामों को सराहा गया।
किन-किन एयरपोर्ट को मिला अवॉर्ड्स
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को 'बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला।
केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु को सालाना 25 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर्स को संभालने के लिए 'बेस्ट एयरपोर्ट' चुना गया।
पुणे एयरपोर्ट ने 10 से 25 मिलियन पैसेंजर्स प्रति वर्ष (MPPA) कैटेगरी में टॉप अवॉर्ड जीता।
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को 5 से 10 MPPA सेगमेंट में बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड मिला।
वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पोर्ट ब्लेयर को 5 मिलियन पैसेंजर्स से कम वाले एयरपोर्ट्स में बेस्ट चुना गया।
ईटानगर के होलांगी एयरपोर्ट ने RCS/UDAN स्कीम के तहत बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड जीता।
एयरलाइंस और कनेक्टिविटी के अवॉर्ड्स
एयर इंडिया एक्सप्रेस को डोमेस्टिक कनेक्टिविटी के लिए अवॉर्ड मिला। स्टार एयर (घोडावत एंटरप्राइजेज प्रा. लि.) को रीजनल/UDAN कनेक्टिविटी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेशंस (NSOP) की बात करें तो इंडो पैसिफिक एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को NSOP-फिक्स्ड विंग अवॉर्ड मिला। पवन हंस लिमिटेड को NSOP-हेलीकॉप्टर के लिए अवॉर्ड दिया गया।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…