NEET रीएग्‍जाम रिजल्‍ट जारी:67 से घटकर 61 हुए टॉपर्स, नए स्‍कोरकार्ड भी जारी हुए

Updated on 01-07-2024 02:07 PM

NTA ने NEET UG रीएग्जाम का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। रीएग्‍जाम में शामिल हुए 813 कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना नया स्‍कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिएग्‍जाम रिजल्‍ट जारी होने के बाद अब टॉपर्स की गिनती 67 से घटकर 61 हो गई है।

NEET UG रीएग्‍जाम उन 1563 कैंडिडेट्स के लिए हुआ था, जिन्‍हें रिजल्‍ट में ग्रेस मार्क्‍स मिले थे। इनमें से सिर्फ 813 ही रीएग्‍जाम में शामिल हुए थे। 720 में से 720 नंबर पाने वाले 6 में से 5 स्‍टूडेंट्स रीएग्‍जाम में शामिल हुए थे। इनमें से किसी ने भी रीएग्जाम में टॉप नहीं किया है। हालांकि, सभी 5 कैंडिडेट्स ने रीएग्जाम में 680 से ज्यादा स्कोर किया है।

छठे कैंडिडेट को भी ग्रेस मार्क्‍स हटाकर बने नंबरों की मार्कशीट दी जाएगी। ऐसे में अब टॉपर्स की गिनती 6 कम हो गई है। NEET UG 2024 काउंसलिंग प्रोसेस 6 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली है।

23 जून को NEET UG रीएग्जाम हुआ
NTA ने NEET UG परीक्षा में ग्रेस मार्क्स पाकर सिलेक्ट हुए 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम कराया गया था। लॉस ऑफ टाइम के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।

750 कैंडिडेट्स रीएग्जाम में शामिल नहीं हुए
NEET UG रीएग्जाम में 750 कैंडिडेट्स नहीं शामिल हुए। कुल 1563 में से 813 कैंडिडेट्स ही एग्जाम में शामिल हुए थें। चंडीगढ़ में 2 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सेंटर बनाया गया था, उनमें से कोई भी परीक्षा देने नहीं पहुंचा।

छत्तीसगढ़ से कुल 602 में से 291 कैंडिडेट्स , गुजरात से 1 कैंडिडेट, हरियाणा से 494 में से 287 कैंडिडेट्स और मेघालय के तुरा से 234 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए।

केंद्र ने कोर्ट में रखा था रीएग्जाम का प्रस्ताव
याचिकाकर्ताओं ने NEET परीक्षा में 1563 कैंडिडेट्स को दिए गए ग्रेस मार्क्‍स पर आपत्ति जताई थी। NTA ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने 10, 11 और 12 जून को बैठक की थी। कमेटी ने सुझाव दिया था कि ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के स्‍कोरकार्ड निरस्‍त किए जाने चाहिए और इनके लिए दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए। इन स्‍टूडेंट्स को उनके बगैर ग्रेस मार्क्‍स वाले ओरिजिनल स्‍कोर भी बताए जाने चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.