हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा का कमबैक, नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, फैंस बोले- बेटे के लिए काम कर रहीं

Updated on 06-10-2024 01:07 PM
नताशा स्टेनकोविक काम पर वापस आ गई हैं। उन्होंने सिंगर प्रीत इंदर के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट 'तेरे केरके' का ऐलान किया है। ये अनाउंसमेंट उनके एक्स हसबैंड और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद की गई है। सर्बियाई मॉडल ने अपने नए म्यूजिक वीडियो के पहले लुक के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

Nataaa Stankovic ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग टैक का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '#TereKrke की धुन पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइए।' ये म्यूजिक वीडियो PlayDMF के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

हार्दिक के भाई क्रुणाल ने बरसाया प्यार


नताशा के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी खुद को रोक नहीं पाए और कॉमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

नताशा के कमबैक पर खुश हैं फैंस


नताशा अब अपने काम पर ध्यान दे रही हैं और फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए तैयार हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मां मातृत्व है।' एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'वो अब अपने बच्चे के लिए काम कर रही है!! मजबूत महिला।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार! बधाई।' कॉमेंट सेक्शन में लिखा गया है, 'शुभकामनाएं नताशा, आपको इंडस्ट्री में वापस देखकर खुशी हुई।'

4 साल की शादी तोड़ी, मिलकर कर रहे बेटे की परवरिश


नताशा और हार्दिक ने शादी के 4 साल बाद इस रिश्ते को खत्म करने का ऐलान इसी साल 18 जुलाई को किया था। उन्होंने ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था। बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और ये फैसला उनके लिए बेहतर होगा। दोनों मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.