नसीम शाह के घर को गोलियों से भून दिया, अंदर ही था क्रिकेटर का परिवार, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
Updated on
11-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज नसीम शाह के घर पर बड़ा हमला हुआ है। उनके घर पर गोलियां चली हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के जिस घर पर हमला हुआ है उसका नाम हुज्र है। यह घर उनका खैबर पख्तूनख्वा में है। जिस वक्त घर पर हमला हुआ उस वक्त नसीम का परिवार घर पर ही था। इस हमले में उनके घर का नुकसान भी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घर की खिड़की, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है।
घर में ही था परिवार
बता दें कि जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर के अंदर ही था। हालांकि, किसी को भी चोट नहीं आई है। परिवार के लोग सही सलामत हैं। लेकिन, ऐसे खुलेआम क्रिकेटर के घर पर गोली चल जाना काफी चौंकाने वाला है। इस हमले के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब नसीम शाह के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है।
जिस वक्त नसीम शाह के घर पर हमला हुआ, उस वक्त वह खुद घर पर नहीं थे। नसीम पाकिस्तान टीम के साथ रावलपिंडी में थे। बता दें कि नसीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, जिसका आगाज 11 नवंबर से होने वाला है। इसके बाद नसीम शाह पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
नसीम शाह का करियर
22 साल के नसीम शाह ने अब तक पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट, 32 वनडे और 32 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। शाह के नाम टेस्ट में 60, वनडे में 58 तो टी20 में 28 विकेट हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…