नरेंद्र मोदी हार्ड वर्किंग हैं, बहुत कष्ट कर लेते हैं... कांग्रेस नेता सुशील शिंदे ने बताया फेवरेट पीएम कौन

Updated on 20-10-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को हार्ड वर्किंग बताया। उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत कष्ट कर लेते हैं। हिमाचल चुनाव का जिक्र करते सुशील शिंदे ने कहा कि मैंने उन्हें हिमाचल के चुनावों में प्रबंधन से काम करते हुए देखा है। दिग्गज कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उस समय का जिक्र किया जब वो केंद्रीय मंत्री थे और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

मोदी को लेकर खुलकर बोले सुशील कुमार शिंदे


शुभांकर मिश्रा को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में सुशील शिंदे से दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर सवाल किया गया था। इसमें दिग्विजय सिंह ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को गुजरात के बाहर जानता कौन है। शिंदे से पूछा गया कि क्या आप लोगों को यूपीए-2 के दौरान ये लगा था कि नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बन जाएंगे? इसी के जवाब में यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

शिंदे ने सुनाया नरेंद्र मोदी से जुड़ा वो किस्सा


नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जब हम यूपीए-2 सरकार में थे उस वक्त तो ऐसा कुछ नहीं लगा था कि वो तीन बार केंद्र में सरकार बना लेंगे और तीन बार प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि, वो तो हार्ड वर्किंग हैं, बहुत कष्ट कर लेते हैं। उस वक्त मैं भी हिमाचल का जनरल सेकेट्री था, वो भी जनरल सेकेट्री थे। वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे, मैं भी मुख्यमंत्री था। बाद में मैं केंद्र में ऊर्जा मंत्री था और वो गुजरात के लिए पावर मांगने के लिए मुख्यमंत्री के नाते मेरे पास आते थे। इसका मतलब ये नहीं कि हम उन पर ज्यादा टीका-टिप्पणी करें। वो दूसरी पार्टी में हैं।

'केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान की थी मोदी की मदद'


सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि उस समय हमने नरेंद्र मोदी की मदद भी खूब किया है। ऊर्जा देने में हमने सहयोग किया। देश चलाने में जहां जरूरी होता है, नरेंद्र मोदी ही नहीं हमने कम्यूनिस्ट पार्टी के लिए भी किया। पश्चिम बंगाल को भी सहयोग किया। हम सबको मदद करते थे। सुशील शिंदे ने कहा कि नरेंद्र मोदी हार्ड वर्किंग हैं। वो बहुत कष्ट कर लेते हैं। अभी जो मैं देख रहा पार्टी की जो थिंकिंग है उनकी वो कभी कभी उनको बाहर नहीं निकलने देती। अगर ऐसा नहीं होता तो वो और भी बड़े होते।

अचीवमेंट से लेकर फेवरेट पीएम तक


सुशील कुमार शिंदे ने अपने तीन अचीवमेंट्स का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय पॉवर सेक्टर को ऊपर लेकर गए। गरीबों और दलितों के लिए काफी काम किया था। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। इस दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने मनमोहन सिंह को काम करते देखा। पीएम मोदी को काम करते देखा तो सुशील कुमार शिंदे का फेवरेट प्रधानमंत्री कौन रहा? इस सवाल के जवाब में शिंदे ने इंदिरा गांधी का नाम लिया।

इंदिरा गांधी को शिंदे ने बताया फेवरेट प्रधानमंत्री


सुशील कुमार शिंदे ने सबसे प्रिय प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी का नाम लिया। उन्होंने अपनी बात रखने के लिए एक कहावत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो शेर की तरह बहादुर और लोमड़ी की तरह बेहद चतुर थीं। बांग्लादेश की लड़ाई उन्होंने किस तरह से जीती इससे उनकी स्थिति को समझा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.