एक झटके में अरबपति बन जाएंगी नमिता थापर, जानिए कैसे
Updated on
01-07-2024 05:11 PM
नई दिल्ली: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) का आईपीओ 3 जुलाई को खुलेगा और इस पर 5 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा और शार्क टैंक फेम नमिता थापर की इस आईपीओ के जरिए लॉटरी लगने वाली है। वह इस आईपीओ के जरिए लगभग 127 करोड़ रुपये कमाएंगी। थापर ने 3.44 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर एमक्योर के शेयर खरीदे थे। वह इस आईपीओ में ओएफएस के तहत करीब 12.68 लाख शेयर बेचेंगी। 1,008 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड को ध्यान में रखते हुए इस हिस्सेदारी बिक्री से उन्हें करीब 127 करोड़ रुपये मिलेंगे। मार्च 2024 तक थापर के पास कंपनी में लगभग 63 लाख शेयर या 3.5% हिस्सेदारी है। इस आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। ओएफएस के जरिए प्रमोटर्स तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।
ओएफएस के तहत अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले अन्य लोगों में प्रमोटर सतीश मेहता और निवेशक बीसी इन्वेस्टमेंट IV लिमिटेड शामिल हैं जो अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी बेन कैपिटल से जुड़ी है। कंपनी का कहना है कि इस इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल ऋण के भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। पुणे की कंपनी एमक्योर फार्मा कई दवाओं का विकास, विनिर्माण और मार्केटिंग में लगी हुई है। आरएंडडी पर आधारित इस कंपनी के पास कई तरह के प्रॉडक्ट्स हैं। इसका बिजनस 70 से अधिक देशों में फैला है।
कंपनी का परफॉरमेंस
ग्लोबल फार्मा मार्केट में कैलेंडर वर्ष 2023 और 2028 के बीच लगभग 5.0% से 5.5% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। कैलेंडर वर्ष 2028 में इसके करीब 1,950 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष के 5,985 करोड़ रुपये के मुकाबले 11% बढ़कर 6,658 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल के 562 करोड़ रुपये के मुकाबले 6% घटकर 527 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेफरीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल और जेपी मॉर्गन इंडिया इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…