‘मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह सका’, Arijit Singh के पिता ने जियागंज लौटने की कही कहानी, करते थे कीर्तन
Updated on
03-03-2026 01:23 PM
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे। हाल ही में अरिजीत के पिता सुरिंदर सिंह ने बेटे के बारे में खूब सारी बातें कीं। उन्होंने अरिजीत के बचपन से लेकर अब तक के संगीत के सफर पर भी बातें कीं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में बेटे की अपार सफलता हासिल करने के बावजूद पश्चिम बंगाल में अपने घर लौटते रहने पर बातें की।
अरिजीत सिंह ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखा है। अरिजीत सिंह के पिता ने जियागंज में स्टार सिंगर की वापसी पर बात की। उन्होंने बताया कि अरिजीत ने गुरुद्वारे में कीर्तन के साथ अपने सिंगिंग की शुरुआत की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर के पिता सुरिंदर सिंह ने ये भी बताया कि घर में अरिजीत को प्यार से लोग 'शोमू' कहते हैं।
अरिजीत सिंह के पिता ने कहा- हमारा पैतृक घर लाहौर के पास
'द टेलीग्राफ इंडिया' के साथ बातचीत के दौरान अरिजीत के पिता ने बेटे की सफलता पर बातें करते हुए इससे बहुत पहले के अपने परिवार के सफर को याद किया। उन्होंने कहा, 'हमारा पैतृक घर लाहौर के पास था। बंटवारे के बाद, मेरे पिता और उनके तीन भाई लालगोला चले गए।'
यहीं से अरिजीत का भी सफर शुरू हुआ
बंटवारे के बाद, सिंह परिवार को भी सब कुछ छोड़कर जियागंज जाना पड़ा और यहीं से अरिजीत का भी सफर शुरू हुआ। वे अपनी दिवंगत मां अदिति सिंह के साथ खास मौकों पर वहां लोकल गुरुद्वारे में जाकर गाना गाते थे। उन्होंने कहा, 'मजा आता है। मुझे हंसी आती है। लोग मुझसे पूछते हैं- आपका बेटा क्या कर रहा है, उसका अगला प्रोजेक्ट क्या है।'
बेटे अरिजीत के लिए हर दिन गर्व महसूस करते हैं पिता
एक पिता के तौर पर अपने बेटे के लिए वो हर दिन गर्व महसूस करते हैं। 'द टेलीग्राफ इंडिया' के रिपोर्टर अरिजीत सिंह के घर के पास स्थित एक चाय की दुकान पर भी गए, जो कुछ समय पहले तक उनकी शाम की पसंदीदा जगह हुआ करती थी। इस रिपोर्ट में दुकान चलाने वाले हरिदासी दास और उनके बेटे की भी बातें बताई गई हैं।
अरिजीत के पापा बोले- मेरा बेटा भी मुंबई में नहीं रह सका
दुकान वाले ने कहा, 'मैंने शोमू (अरिजीत) को बड़ा होते देखा है। शोमू ने यहीं तैरना सीखा, उनके पिता ने उन्हें सिखाया था।' सिंगर के बचपन के दोस्त से बात करते हुए उन्हें पता लगा कि इतनी सफलता के बावजूद अरिजीत को जियागंज अपनी ओर खींचता रहता है। सुरिंदर सिंह ने कस्बे से अपने बेटे के जुड़ाव पर कहा, 'यह बहुत ही शांतिपूर्ण जगह है। मेरा बेटा भी मुंबई में नहीं रह सका और उसे वापस लौटना पड़ा।' अरिजीत के चचेरे भाई राजू सिंह, जो वहीं उस इलाके में अरिजीत द्वारा शुरू किए गए एक रोस्टोरेंट में कैश काउंटर चलाते हैं, उन्होंने बताया कि परिवार अब मुश्किल से ही रेस्टोरेंट में आता है। उन्होंने कहा, 'शोमू को रेस्तरां आने का समय ही नहीं मिलता। चाचा भी बहुत कम आते हैं।'
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…