मुजफ्फरनगर: दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही बरसने लगी लाठियां, पथराव में मेहमान घायल, दावते वलीमा कैंसिल
Updated on
12-02-2026 12:52 PM
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में नई नवेली दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही भीषण संघर्ष छिड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बसीगकला गांव निवासी अकरम की बारात 8 तारीख को खतौली गई थी। निकाह के बाद शाम को बारात जैसे ही बसीकला लौटी, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर मेहमानों और दूल्हे पक्ष पर हमला बोल दिया। आरोप है कि सलमान, एजाज, आशु, शादाब समेत अन्य लोग 50-60 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हे पक्ष के इरशाद, कैफ और सानू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
दहशत में वलीमे का प्रोग्राम किया रद्द
पीड़ित दूल्हे पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने दहेज में मिले सामान और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। दूल्हे अकरम का कहना है कि वह कार में बैठे थे, तभी उन पर भी हमला किया गया और उनकी चेन, अंगूठी व घड़ी छीन ली गई। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के कुछ राजनीतिक संबंधों को लेकर गांव के कुछ लोगों में रंजिश है। आरोप यह भी है कि घर पर लगे पार्टी के झंडे उखाड़कर फेंक दिए गए और भविष्य में कार्यक्रम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई, जिसके चलते वलीमे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…