मस्क ने ट्रंप के इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की

Updated on 25-01-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ट्रंप ने मस्क को अहम जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित एक घोषणा की। इसका उद्देश्य एआई में अमेरिका को आगे रखना है। इसके लिए ट्रंप ने 500 अरब डॉलर के निवेश की योजना पेश की। अब इससे उनके दोस्त मस्क नाराज हो गए हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह योजना सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन सहित टेक इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों के साथ मिलकर पेश की। स्टारगेट नामक इस पहल से 100000 से अधिक नौकरियां पैदा होने और अमेरिका की AI क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा मिलने का वादा किया गया है। इसका मकसद टेक स्पेस में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकना है।

क्यों नाराज हैं मस्क?

मस्क को ट्रंप का करीबी सलाहकार माना जाता है। मस्क ट्रंप के इस प्रोजेक्ट से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस प्रोजेक्ट के लिए टेक इंडस्ट्री की कंपनियों के पास पैसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमुख निवेशकों में से एक सॉफ्टबैंक के पास सिक्योर्ड फंड में 10 बिलियन डॉलर से भी कम हैं।

विवाद में बदल गया प्रोजेक्ट

अपनी पहली पोस्ट के बाद मस्क ने एक्स पर अपना हमला और तेज कर दिया। उनकी पोस्ट में ऑल्टमैन प्रमुख निशाना रहे। मस्क ने ऑल्टमैन के साथ मिलकर ओपनएआई की शुरुआत की थी। हालांकि अभी मस्क कंपनी के साथ एक मुकदमे में उलझे हुए हैं।
ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा बहुत ही धूमधाम से की थी, लेकिन मस्क कर नाराजगी के कारण यह प्रोजेक्ट अब विवादों में आ गया है। माना जा रहा है विवादों में आने के बाद यह प्रोजेक्ट अधर में लटक सकता है।

ट्रंप ने भी दिया जवाब

मस्क की आलोचनाओं पर ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी चिंताओं को दूर कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि मस्क का गुस्सा संभवतः व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा, 'इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है। डील में शामिल लोग बहुत होशियार हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.