घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

Updated on 13-10-2026 01:18 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी चाची कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में चचेरी बहन ममता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं।

पुलिस के मुताबिक, बलीराम सोनकर की पत्नी केशर बाई को शक था कि उनके देवर सुखी सोनकर की पत्नी कमला सोनकर जादू-टोना करती है। उन्हें लगता था कि इसी वजह से उनके परिवार के लोग बीमार पड़ रहे हैं।

इसी शक में केशर बाई और उनके दो बेटों हेमंत और सोनू पर कमला और खुमेन्द्र पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि ममता गंभीर रूप से घायल हो गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए घटना के समय पहने गए कपड़े और हथियार के लकड़ी के बेंट को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की कुल्हाड़ी और बाइक भी बरामद की है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात आरोपी घर में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने कमला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर बेटे हमेंद्र सोनकर (21) पर भी हमला किया।

मर्डर के बाद भागा आरोपी

इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया।

वारदात के समय बाहर था पति

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। वारदात के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था।

घर में मां-बेटे के शव मिले, बेटी गंभीर हालत में पड़ी थी

9 अक्टूबर को सुखी अपने घर पहुंचा। घर के अंदर उसकी पत्नी कमला सोनकर और बेटा खुमेन्द्र सोनकर मृत अवस्था में मिले। वहीं, बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। घर का यह मंजर देखकर परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।

जांच के लिए बनाई गई संयुक्त टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम बनाई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से मिले सबूतों के आधार पर जांच शुरू की। इसके साथ ही परिवार से जुड़े लोगों और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को परिवार में चल रहे विवाद और जादू-टोने के शक की बात पता चली। पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे बड़े भाई के बेटे हेमंत कुमार सोनकर (36) पर संदेह के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।

पूछताछ में सामने आई 2 अन्य आरोपियों की भूमिका

पुलिस ने हेमंत कुमार सोनकर को 12 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर उसके भाई सोनू सोनकर (34) और उसकी मां केशर सोनकर (55) की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच के अनुसार, परिवार में कुछ सदस्यों की तबीयत खराब रहने को लेकर जादू-टोना किए जाने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार लोहे की कुल्हाड़ी के लकड़ी के बेंट और घटना के समय पहने गए कपड़ों को जलाने का प्रयास किया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा, कपड़ों और हथियार के लकड़ी के बेंट को जलाने के प्रयास से जुड़े अवशेष भी मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद सबूत मिटाने और आरोपियों के बीच साजिश से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और 238 भी जोड़ी गई है।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। हमले में घायल बेटी को प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे रायपुर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डांडिया की खनकती ताल, पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा और बॉलीवुड का ग्लैमर देखने को मिला। पंखीड़ा सीजन-4 के पहले दिन सोमवार को कुछ ऐसा ही…
 13 October 2026
रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गरबा-डांडिया आयोजनों…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए करीब 860 से 880 करोड़ रुपए रायपुर के…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी भेंट के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद से खैरागढ़ राजपरिवार और मंदिर ट्रस्ट के बीच पूजा की…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
Advt.