मिर्जापुर सीजन 3 के बोनस एपिसोड में लौटे मुन्ना भैया:बोले- हम क्या गए पूरा बवाल मच गया, फैंस ने लगाए वापसी के कयास

Updated on 30-08-2024 05:56 PM

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया का किरदार वापसी कर सकता है। प्राइम वीडियोज ने हाल ही में मिर्जापुर के सीजन 3 के बोनस वीडियो का ट्रेलर रिलीज किया है।

इस वीडियो में मुन्ना का किरदार निभाने वाले एक्टर दिव्येंदु नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए प्राइम वीडियोज ने लिखा, ‘बवाल होने वाला है, क्योंकि बोनस एपिसोड आ रहा है।’

मुन्ना बोले- सीजन 3 में कुछ चीजें मिस किए आप
वीडियो में मुन्रा कहते हैं, ‘हम क्या गए..पूरा बवाल मच गया। सुना है हमारे लॉयन फैन बहुत मिस किए हमको। सीजन 3 में कुछ चीजें मिस किए आप.. वो हम खोज के ले आए हैं। जस्ट फाॅर यू.. मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से.. क्योंकि हम करते पहले हैं.. सोचते बाद में हैं।’'

यूजर्स बोले- मुन्ना योग्य हैं तभी वापस आए हैं
मुन्ना के किरदार में दिव्येंदु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सीरीज के फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि मिर्जापुर के अगले सीजन में मुन्ना भैया कमबैक करने जा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- ‘मुन्ना बी लाइक: योग्य हैं तभी वापस आए हैं।’ वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, ‘प्राइम वीडियोज को भी पता है कि मुन्ना भैया की कितनी वैल्यू है..।’

30 अगस्त को रिलीज होगा बोनस एपिसोड
‘मिर्जापुर सीजन 3’ हाल ही में रिलीज हुआ है। यह सीजन पिछले दो सीजन की तुलना में कुछ खास पसंद नहीं किया गया। पिछले सीजन के सबसे चहेते किरदार मुन्ना को इस सीजन के पहले ही एपिसोड में मरा हुआ दिखाया है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स मुन्ना को वापस लाकर फिर से इस वेब सीरीज को चर्चा में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सीजन 3 का यह बोनस एपिसोड प्राइम वीडियो पर 30 अगस्त को रिलीज होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.