रायपुर में अवैध कब्जों पर निगम की कार्रवाई:प्रकाश होलसेल पर चला बुलडोजर, 3 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई

Updated on 11-07-2026 12:29 PM
रायपुर, रायपुर में जलभराव और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। पंडरी के दुर्गानगर में नाले पर बने अवैध पाटे को तोड़ा गया। वहीं, जोन-1 की टीम ने सुखराम नगर में करीब 3 एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मुरम सड़क और नींव ध्वस्त कर दी। ब्रम्हदेईपारा में जलभराव रोकने के लिए भी अतिक्रमण हटाया गया।

बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए पंडरी कपड़ा बाजार स्थित प्रकाश होलसेल मार्केट के सामने नाले पर बनाया गया करीब 100 वर्गफीट का अवैध पाटा जेसीबी से तोड़ दिया गया।

नगर निगम के मुताबिक, प्रकाश साड़ी के संचालक मदन लोढ़ा ने दुकान के सामने नाले पर कब्जा कर पाटा बना लिया था। जिससे नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और बारिश में दुर्गा नगर बस्ती में पानी भरने की समस्या बढ़ रही थी।

सुखराम नगर में 3 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

वहीं, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-1 नगर निवेश विभाग ने संत कबीर दास वार्ड-3 के सुखराम नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 3 एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने मौके पर जेसीबी से अवैध मुरम सड़क काट दी, प्लाटिंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया और बनाई गई अवैध नींव भी तोड़ दी, ताकि प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

नगर निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा है। जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रम्हदेईपारा में भी हटाया अतिक्रमण

इसी अभियान के तहत वीर शिवाजी वार्ड-16 के ब्रम्हदेईपारा क्षेत्र में जलभराव रोकने के लिए नाले के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां बनी अवैध झोपड़ी को तोड़कर पानी की निकासी में आ रही बाधा दूर की गई।

नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जलभराव रोकने, अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने और बिना अनुमति किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वहीं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-1 नगर निवेश विभाग ने संत कबीर दास वार्ड-3 के सुखराम नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 3 एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने मौके पर जेसीबी से अवैध मुरम सड़क काट दी, प्लाटिंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया और बनाई गई अवैध नींव भी तोड़ दी, ताकि प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

नगर निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा है। जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जलभराव रोकने, अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने और बिना अनुमति किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
बीजापुर, बीजापुर में यातायात पुलिस ने स्टंट कर रहे एक स्कॉर्पियो ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को मोटरयान अधिनियम के तहत 9 हजार का चालान किया गया। यह कार्रवाई…
 11 July 2026
जगदलपुर, नारायणपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए ग्राम पंचायत कुंदला क्षेत्र में सोनपुर–नारायणपुर–मरोड़ा मार्ग पर बासिंग बहार एवं कुमहला नाला के ऊपर निर्मित उच्च स्तरीय पुल का शुक्रवार…
 11 July 2026
रायपुर, महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज अवैध बेटिंग (सट्टा) ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी विकास…
 11 July 2026
आरंग। विकासखंड की ग्राम पंचायत रीवा में शनिवार को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से गांव को शिक्षा, डिजिटल सुविधाओं और आधारभूत…
 11 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (सीजीपीआरए) के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट शनिवार से माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न…
 11 July 2026
मुंगेली। बिजली का करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों, स्थानीय नागरिकों और भाजपा नेता वेदप्रकाश के नेतृत्व…
 11 July 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित देश के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…
 11 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी पूरे गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय…
 11 July 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गर्भावस्था के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल नहीं हो सकीं महिला अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।…
Advt.