बड़ा मंदिर में मुनि आगम सागर ससंघ का चातुर्मास, 19 जुलाई को मंगल प्रवेश

Updated on 12-07-2026 05:47 PM
रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए यह वर्ष ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होने जा रहा है। लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रायपुर को पुनः मुनि संघ का सान्निध्य प्राप्त होने जा रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा तथा वर्तमान आचार्य समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि आगम सागर महाराज ससंघ का 'विद्यावंशी चातुर्मास 2026' आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर में संपन्न होगा।

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन (गुरुकृपा) एवं अध्यक्ष संजय नायक जैन ने बताया कि मुनि आगम सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 19 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए समाज स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
चातुर्मास की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 12 जुलाई को विद्यासागर हॉल, मालवीय रोड में सकल दिगंबर जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं महिला मंडलों की प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में चातुर्मास के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया। स्वागत, आवास, भोजन, व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और अन्य जिम्मेदारियों के लिए समाज के सक्रिय सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए, ताकि चातुर्मास के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विद्यावंशी चातुर्मास समिति 2026 एवं दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड ने समस्त समाजजनों से तन, मन और धन से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि यह चातुर्मास किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे रायपुर के दिगंबर जैन समाज के लिए गौरव और आस्था का महापर्व है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.