रहने के हिसाब से मुंबई देश में सबसे महंगा:रैंक में 11 पॉइंट ऊपर गया, यहां बिजली-ट्रैवलिंग पर खर्च ज्यादा

Updated on 18-06-2024 01:27 PM

ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंसी मर्सर ने एक सर्वे किया है। इसके मुताबिक दूसरे शहरों से आए लोगों के लिए मुंबई देश के अन्य शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। कंसल्टेंसी ने कॉस्ट ऑफ लिविंग 2024 की सर्वे रिपोर्ट में यह कहा है। मुंबई में पर्सनल केयर, बिजली, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और किराए का घर लेना महंगा है।

कंसल्टेंसी ने आगे कहा कि देश में सबसे महंगों शहरों में मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरु शामिल हैं। इस साल मुंबई ने 11 पायदान की छलांग लगाई, लेकिन दुनिया में ये शहर टॉप 100 में नहीं हैं।

ग्लोबल लेवल पर कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में टॉप 5 शहरों की रैंकिंग में कोई चेंज नहीं है। हॉन्ग कॉन्ग पहले नंबर पर है। उसके बाद सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स आते हैं।

मुंबई में मकान के किराए में 6-8% की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में मकान किराया 12-15% के बीच बढ़ा है। बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई में भी मकान किराए में यही ट्रेंड रहा है। मुंबई-पुणे बिजली के मामले में सबसे महंगे शहर हैं। मुंबई-बेंगलुरु में ट्रैवल कॉस्ट भी सबसे अधिक है।

सर्वे पर क्या बोले मर्सर इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा
मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने हमारे 2024 के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में लचीलापन दिखाया है। मुंबई की रैंकिंग में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारतीय शहरों की ओवरऑल अर्फोडिबिलिटी इंटरनेशनल कंपनियों और इंडियन कंपनियों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू डिमांड और मजबूत सर्विस सेक्टर से हमारी स्ट्रांग इकॉनमी ग्लोबल टैलेंट के लिए स्टेबल वातावरण प्रदान करती है। जैसे-जैसे ग्लोबल हाउसिंग कॉस्ट और महंगाई बढ़ती है वैसे-वैसे भारत की ग्रोथ स्टोरी और लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार इसे इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए एक अट्रैक्टिव ठिकाना बनाते हैं।

कहां क्या ज्यादा महंगा

  • दिल्ली में किराए के घरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है। जो 12-15% तक की है। मुंबई में ये 6-8%, बेंगलुरु में 3-6% और पुणे-हैदराबाद-चेन्नई में 2-4% है।
  • मुंबई में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, जिसमें ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स शामिल हैं, सबसे ज्यादा महंगा है। बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है।
  • कोलकाता में दूध और डेयरी उत्पाद, ब्रेड उत्पाद, पेय पदार्थ, तेल, फल और सब्जियां सबसे कम दामों पर उपलब्ध हैं। पुणे दूसरे स्थान पर है।
  • दिल्ली में शराब और तम्बाकू प्रोडक्ट सस्ते हैं।
  • पर्सनल केयर उत्पादों के मामले में मुंबई सबसे महंगा है। उसके बाद चेन्नई और कोलकाता सबसे सस्ता है। ऊर्जा और उपयोगिता लागत मुंबई में सबसे अधिक है। उसके बाद पुणे का स्थान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.