आईपीएल में आज मैदान पर होगी मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं?

Updated on 29-04-2026 12:47 PM
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। सिर्फ 4 प्वाइंट्स के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है।

रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद

अपने पिछले मुकाबले में एमआई को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में उतर रही है। हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से रोहित शर्मा तीन मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उम्मीद की जा रही है कि रोहित इस मैच में खेल सकते हैं।

हैदराबाद लगातार चार मैच जीत चुकी

आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत बदली है। शुरुआत में चार में से तीन मैच हारने के बाद, उन्होंने अगले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। एसआरएच आठ मुकाबलों में 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यह टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच की निगाहें जीत की लय को बरकरार रखते हुए टॉप-4 में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मैच एसआरएच के पक्ष में रहे।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.