मुंबई होर्डिंग हादसा- मलबे में 2 और शव मिले:अब तक 16 मौतें

Updated on 15-05-2024 01:36 PM

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे दो और शव मिले हैं। NDRF ने बताया कि दो शवों को अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है।

मुंबई में सोमवार (13 मई) की दोपहर में धूल भरी आंधी और बारिश हुई थी। इस दौरान घाटकोपर में एक अवैध विज्ञापन होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था। 100 फीट ऊंचे और 250 टन वजन वाले लोहे के होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप में अंडरग्राउंड फ्यूल स्टोरेज टैंक होने के कारण आग लगने की संभावना है। इसलिए, हम गैस कटर का इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि इसकी चिंगारी आग भड़का सकती है। गैस कटर इस्तेमाल न कर पाने के चलते मलबा हटाने में देरी भी हो रही है।

क्रेन और दूसरे मशीनों का इस्तेमाल करते समय भी लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके बावजूद बुधवार सुबह रेस्क्यू के दौरान आग लगने की छोटी घटना हो गई। हालांकि, वहां तैनात दमकल कर्मियों ने इसे तुरंत बुझा दिया।

होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का मालिक पर पहले से 23 केस दर्ज

घाटकोपर में गिरने वाले होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े सबसे बड़े होर्डिंग के रूप में दर्ज किया गया था। इसे लगाने वाली एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे के बाद से वह फरार है।

भावेश इस साल जनवरी में एक रेप मामले में गिरफ्तार हुआ था। हालांकि, बाद में उसे बेल मिल गई। वह 2009 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। चुनावी हलफनामे में उसने बताया था कि उसके खिलाफ 23 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इनमें चेक बाउंस, होर्डिंग्स-बैनरों के लिए कई रेलवे और ग्रेटर मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के ठेके हासिल करने जैसे मामलों में मुंबई नगर निगम अधिनियम और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत कई केस शामिल हैं। बीएमसी ने पेड़ों में जहर डालने के मामले भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

ईगो मीडिया से पहले भावेश गुजू एड्स नाम की एक कंपनी चलाता था। हालांकि, बीएमसी ने कई केस दर्ज होने के बाद ​​​​​​कंपनी को ​ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसके बाद भावेश ने होर्डिंग और बिलबोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से दूसरी कंपनी लॉन्च की थी।

पुलिस अफसर ने होर्डिंग लगाने की मंजूरी दी थी

रेलवे के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (एडमिन) ने होर्डिंग हादसे पर बयान जारी कर बताया कि जिस पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरा, वह भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का है। यह पेट्रोल पंप रेलवे पुलिस की जमीन पर बना है। तत्कालीन जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने दिसंबर 2021 में भावेश की कंपनी को 10 साल के लिए पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग्स लगाने की मंजूरी दी थी।

म्यूनिसिपल कमिश्नर भूषण गगरानी ने बताया कि बीएमसी ने होर्डिंग के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी। होर्डिंग के आसपास के पेड़ों को जहर देने के मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

भाजपा नेता का आरोप- 40 फीट की जगह 120 फीट का होर्डिंग लगवाया

भाजपा ने पूरे मामले पर महाराष्ट्र की पूर्व उद्धव सरकार पर हमला बोला है। पूर्व सांसद और भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि होर्डिंग लगाने की इजाजत देने का काम नगर निगम का है। फिर एक पुलिस अधिकारी ने इसकी मंजूरी कैसे दे दी।

सोमैया ने दावा किया कि होर्डिंग और एक पेट्रोल पंप बनाने की अनुमति तब दी गई थी जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। कागजों पर 40 फीट के होर्डिंग लगाने की बात कही गई थी। इसके उलट, 120 फीट ऊंचा होर्डिंग लगाया गया, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

भाजपा नेता के मुताबिक, मुंबई के विभिन्न हिस्सों में ऐसे 400 होर्डिंग हैं, जो लिमिट से ज्यादा बड़े और कमजोर नींव पर खड़े हैं। रेलवे ने अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में कई शिकायतों के बाद 2017-18 में भावेश की एक अन्य कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.