बजट के दिन मुकेश अंबानी को 9,206 करोड़ का फटका, बढ़ गई गौतम अडानी की नेटवर्थ
Updated on
24-07-2024 05:17 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का फुल बजट पेश किया। इस दौरान शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक समय बीएसई सेंसेक्स 1500 अंक तक गिर चुका था लेकिन बाद में इसने पलटी मारी और 70 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि अडानी ग्रुप (Adani Group) के कई शेयरों में तेजी रही। रिलायंस के शेयरों में गिरावट से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.1 अरब डॉलर यानी करीब 9,206 करोड़ रुपये की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 112 अरब डॉलर रह गई है।
भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 16 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को 75.1 करोड़ डॉलर की तेजी आई। वित्त मंत्री जब बजट पेश कर रही थीं तो अडानी ग्रुप के शेयरों में पांच फीसदी तक तेजी आई थी। अडानी 102 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 17.8 अरब डॉलर की तेजी आई है।
टॉप 10 अमीर
दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में मंगलवार को 3.67 अरब डॉलर की गिरावट आई जबकि जेफ बेजोस की नेटवर्थ 3.71 अरब डॉलर बढ़ गई। मस्क 262 अरब डॉलर के साथ टॉप पर और बेजोस 209 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट (196 अरब डॉलर) के साथ तीसरे, मार्क जकरबर्ग (174 अरब डॉलर) चौथे, लैरी पेज (162 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (159 अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिसन (158 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (153 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (152 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (137 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। दुनिया के 10 टॉप अमीरों में नौ अमेरिका के हैं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…