मुकेश अंबानी दीपिका-रणवीर की बेटी को देखने पहुंचे हॉस्पिटल, पूरे लाव -लश्कर के साथ पहुंचकर एक्टर को दी बधाई

Updated on 10-09-2024 02:05 PM
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर 8 सितंबर को बिटिया रानी का जन्म हुआ। बच्ची के जन्म के साथ ही दीपिका-रणवीर को अपनी फैमिली, इंडस्ट्री के दोस्तों और फैन्स से खूब सारी बधाइयां और तोहफे मिल रहे हैं। अब दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण की बेटी को देखने के लिए और कपल को बधाइयां देने खुद हॉस्पिटल पहुंच गए। मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है।

दीपिका साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को जन्म दिया है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी ही हैं। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ एचएन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले अंबानी की गोल्डन गाड़ी गुजरती है और उनके पीछे कई गाड़ियों का काफिला निकलता दिख रहा है।

मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली से रणवीर-दीपिका की बॉन्डिंग खास


रणवीर और दीपिका मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मुकेश अंबानी के घर आयोजित हर खास मौके पर रणवीर और दीपिका जरूर शामिल होते हैं। उनके घर आयोजित फंक्शन में रंग जमाना हो या फिर मंच पर परफॉर्मेंस दिखाना, एक्टर्स कभी पीछे नहीं रहते। हाल ही में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के मौके पर भी रणवीर के साथ मंच पर प्रेग्नेंट दीपिका ने डांस किया था।

रितिका भवनानी भी भांजी और भाभी को मिलने पहुंची थीं


इससे पहले रणवीर की बहन रितिका भवनानी भी बेबी और दीपिका को मिलने अस्पताल पहुंची थीं। दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी बच्ची का नाम को लेकर कुछ भी अनाउंस नहीं किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बेटी का नाम लेकर बहुत सारे लोग हाजिर हैं।


रणवीर और दीपिका इस फिल्म में दिखेंगे साथ


रणवीर इस वक्त पैटर्निटी लीव पर हैं। बता दें कि अभी से कुछ महीने बाद ही रणवीर और दीपिका दोनों 'सिंघम अगेन' में नज़र आएंगे जो इस दिवाली रिलीज़ होगी। दीपिका आखिरी बार 'कल्कि 2898 AD' में नजर आई थीं और इस फिल्म में भी उन्होंने प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था, जिसके बाद बताया गया कि फिल्म में दिखने वाली उनकी प्रेग्नेंसी रियल है। वहीं 'सिंघम अगेन' के बाद रणवीर सिंह 'डॉन 3' पर काम शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर आदित्य धर की अगली फिल्म में भी दिखेंगे, जिसमें उनके साथ संजय दत्त , अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.