मुकेश अंबानी को मिली यह बिजनस शुरू करने के लिए मिली हरी झंडी, रॉकेट बना कंपनी का शेयर
Updated on
27-06-2025 01:18 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इडंस्ट्रीज और ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर को भारत में बिजनस शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारत में ब्रोकरेज फर्म के तौर पर काम शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब ये कंपनी शेयर बाजार में लोगों को शेयर खरीदने और बेचने में मदद कर सकती है। यह कंपनी जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस खबर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर BSE पर करीब 5 फीसदी बढ़कर 329.30 रुपये पर पहुंच गए।
कंपनी का लक्ष्य भारतीय निवेशकों को कम कीमत पर टेक्नोलॉजी की मदद से शेयर खरीदने-बेचने की सुविधा देना है। इसकी पेरेंट कंपनी JioBlackRock Investment Advisers में जियो फाइेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक की 50:50 फीसदी हिस्सेदारी है। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स को पहले ही कारोबार शुरू करने के लिए सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। अब ब्रोकिंग लाइसेंस मिलने से जियो ब्लैकरॉक भारत के लोगों को इन्वेस्टमेंट के सारे सॉल्यूशन देने में सक्षम हो जाएगी।
क्या होगा फायदा
Jio BlackRock Investment Advisers Private के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO मार्क पिलग्रेम ने कहा, "JioBlackRock Broking के लिए SEBI की फाइनल मंजूरी मिलने से हम बहुत खुश हैं। इससे हम भारत को बचत करने वालों के देश से निवेशकों का देश बनाने में मदद कर पाएंगे। JioBlackRock Investment Advisers के साथ, हम छोटे निवेशकों को पर्सनलाइज्ड सलाह दे पाएंगे। अब ब्रोकरेज के साथ, हम खुद से इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी लाएंगे, जहां वो आसानी से शेयर खरीद-बेच सकें।" Jio Financial Services के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हितेश सेठिया ने कहा, "ये हमारे लिए बहुत ही रोमांचक समय है। Jio BlackRock का एसेट मैनेजमेंट विभाग बाजार में नए-नए म्यूचुअल फंड ला रहा है, और JioBlackRock Investment Advisers भी जल्द ही अपना काम शुरू करने वाला है। ऐसे में ब्रोकिंग कंपनी को मंजूरी मिलना हमारी उस रणनीति को और मजबूत करता है, जिसके तहत हम भारत में इन्वेस्टमेंट को आसान बनाना चाहते हैं, ताकि हर कोई आसानी से डिजिटल तरीके से इन्वेस्टमेंट कर सके।"
म्यूचुअल फंड बिजनस
BlackRock में इंटरनेशनल हेड राहेल लॉर्ड ने कहा, "Jio BlackRock को इसलिए शुरू किया गया था ताकि भारत में लाखों निवेशकों को टेक्नोलॉजी की मदद से कैपिटल मार्केट तक पहुंचाया जा सके, और उन्हें कम कीमत पर इन्वेस्टमेंट के नए तरीके मिल सकें। SEBI से यह तीसरी मंजूरी मिलने के बाद हमारी जॉइंट वेंचर की सारी सर्विसेज पूरी हो जाएंगी। इन तीनों कंपनियों के जरिए, JioBlackRock इन्वेस्टमेंट की पूरी सर्विस देगा, जिससे भारतीय निवेशक अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे।" पिछले महीने, JioBlackRock Asset Management को अपना म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए SEBI से मंजूरी मिली थी।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…