अनंत अंबानी की शादी पर मुकेश अंबानी को 10,000 करोड़ का 'टीका', जानिए कहां पहुंच गई नेटवर्थ
Updated on
13-07-2024 02:21 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार को मुंबई में संपन्न हुई। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक तेजी आई। इससे अंबानी की नेटवर्थ में भी तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.21 अरब डॉलर यानी करीब 1,01,05,84,13,500 रुपये का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 121 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 24.2 अरब डॉलर की तेजी आई है।
इस बीच दुनिया के 10 टॉप अरबपतियों में से पांच की नेटवर्थ में शुक्रवार को तेजी रही जबकि पांच की नेटवर्थ में गिरावट आई। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने गुरुवार को 15.9 अरब डॉलर गंवाए थे लेकिन शुक्रवार की उनकी नेटवर्थ में 5.22 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 264 अरब डॉलर पहुंच गई है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 216 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ में शुक्रवार को 4.58 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 205 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने शुक्रवार को 5.04 अरब डॉलर गंवाए। इससे पहले गुरुवार को भी उनकी नेटवर्थ में 7.57 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। वह 177 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर है।
गौतम अडानी का हाल
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लैरी पेज (164 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (161 अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिसन (159 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (156 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (155 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (135 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है। टॉप 10 में इस साल केवल अरनॉल्ट की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनकी नेटवर्थ 2.19 अरब डॉलर गिरी है। एआई चिप बनाने वाली अमेरिकन कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग 113 अरब डॉलर के साथ 13वें और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 103 अरब डॉलर के साथ 14वें नंबर पर हैं। शुक्रवार की अडानी की नेटवर्थ में 43.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.7 अरब डॉलर की तेजी आई है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…