टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में मोहम्मद यूनुस:ट्रम्प और मस्क ने भी जगह बनाई, पहली बार किसी भारतीय को जगह नहीं

Updated on 17-04-2025 07:17 PM

टाइम मैगजीन ने 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। इसमें बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है। पिछले 21 साल के इतिहास में यह पहली बार है।

प्रभावशाली लीडर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलॉन मस्क को भी जगह मिली है। इस बार ट्रम्प प्रशासन के छह सदस्य लिस्ट में शामिल हैं। ट्रम्प को इससे पहले टाइम मैगजीन ने 2016 और 2024 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।

2025 की लिस्ट में मशहूर सिंगर ईडी शिरीन, अमेरिकी एक्टर और सिंगर स्कारलेट जोहानसन, मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को भी शामिल किया गया है।

मोहम्मद यूनुस लिस्ट में सबसे बुजुर्ग, सबसे कम उम्र के फ्रांसीसी तैराक

इस साल मैगजीन ने कुल 6 कैटेगरी में 32 देशों के लोगों को शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल 22 साल के फ्रांसीसी तैराक लियोन मर्चेंड सबसे युवा है, जबकि 84 साल के मोहम्मद यूनुस सबसे बुजुर्ग शख्स हैं।

TIME 100 लिस्ट 2004 से नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है। इस लिस्ट को कई कैटेगरी में बांटा जाता है। जैसे लीडर्स, आइकन्स, टाइटन्स, इनोवेटर्स, और आर्टिस्ट्स। हर साल टाइम के एडिटर और एक्सपर्ट्स नामों का चयन करते हैं।

पिछले 21 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भारतीय को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। इससे पहले 2024 में टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में 8 भारतीय मूल के लोग शामिल थे, जिनमें आलिया भट्ट, साक्षी मलिक, सत्या नडेला, अजय बंगा, देव पटेल, जिगर शाह, अस्मा खान, और प्रियंवदा नटराजन का नाम था।

भारतीय मूल की रेशमा लिस्ट में शामिल

इस साल भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को इस लिस्ट में जगह दी गई है। रेशमा फार्मास्यूटिकल कंपनी वर्टेक्स की सीईओ हैं। केवलरमानी का जन्म मुंबई में हुआ था और वे 1988 में अमेरिका चली गईं।

रेशमा 2017 में अमेरिका की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ीं और 1 साल के भीतर ही उन्हें कंपनी का चीफ मेडिकल ऑफिसर बना दिया गया। ​​​​​वह 2020 में इस कंपनी की CEO बनीं और अमेरिका की किसी बड़ी सार्वजनिक बायोटेक कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं।

मोदी 5 बार शामिल हुए, सबसे ज्यादा शामिल होने वाले भारतीय

मोदी इस सूची में सबसे अधिक बार शामिल होने वाले भारतीय हैं। पीएम मोदी TIME 100 लिस्ट में 5 बार (2014, 2015, 2017, 2020 और 2021) शामिल हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा बार टाइम की TIME 100 सूची में शामिल होने वाले शख्स शी जिनपिंग हैं। चीन के राष्ट्रपति को अब तक 13 बार इस लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। बराक ओबामा और ओफ्रा विन्फ्रे इस लिस्ट में 11-11 बार शामिल हो चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.