एमएस धोनी-युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त... मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा फिर भी नहीं बन पाए नंबर वन

Updated on 13-02-2025 03:23 PM
कराची: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने बुधवार को इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 6 विकेट से हरा दिया, जहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। बड़ी बात ये रही कि पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में 353 रन के बड़े टारगेट को चेज करते हुए जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिए इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान और स्टार बल्लेबाज सलमान आगा। इन दोनों ने ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाया और इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपनी पार्टनरशिप से हासिल कर लिया।

रिजवान-सलमान का कमाल


353 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 128 गेंदो पर 122 रन बनाए और खास बात ये रही कि वो अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। वहीं सलमान आगा के बल्ले से 103 गेंद पर 134 रनों की पारी आई।

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 260 रनों की साझेदारी बनाई और इसी के चलते पाकिस्तान की टीम को जीत मिली। खास बात ये रही कि यह पाकिस्तान के लिए चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं वनडे क्रिकेट के इतिहास में चौथे विकेट के लिए यह दूसरे सबसे बड़ी साझेदारी है।

धोनी-युवराज को छोड़ा पीछे


इस रिकॉर्ड के मामले में मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा ने एमएस धोनी और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। धोनी और युवी ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 256 रन की साझेदारी की थी। लेकिन अब रिजवान और सलमान उन्हें पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा ने 1998 में 275 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी बनाई थी। भारत की ये जोड़ी सालों बाद भी टॉप पर है।

वनडे में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी


275* रन- अजय जडेजा और मोहम्मद अजहरुद्दीन vs जिम्बाब्वे (1998)
260 रन- मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा vs साउथ अफ्रीका (2025)*
256 रन- एमएस धोनी और युवराज सिंह vs इंग्लैंड (2017)
252 रन- फाफ डु प्लेसिस और डेविड मिलर vs ऑस्ट्रेलिया (2018)
237 रन- रिकी पोंटिंग और एंड्रयू साइमंड्स vs श्रीलंका (2006)

पाकिस्तान की एतिहासिक जीत


मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने साउथ अफ्रीका की टीम उतरी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए। अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। वहीं 83 रन मैथ्यू ब्रीत्जके और 82 रन टेम्बा बावुमा ने बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने रिजवान और सलमान के शतकों को दम पर मैच जीत लिया। अब इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.