सांसद बृजमोहन ने किया 9.34 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Updated on 02-09-2024 02:18 PM

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को चंद्रशेखर आजाद वार्ड और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड में 9.34 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना में 88 लाख रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमे गोकुल नगर गली में मनोज वर्मा के घर से अनिल यदु के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, गोकुल नगर में सिन्हा के घर से मशा देवांगन के घर तक सी सी रोड नाली निर्माण, उज्जवल के घर से पशु चिकित्सालय तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य, नगर आंगनबाड़ी से दुर्गा रंगमंच तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, शिव मंदिर गली से रानी सोनी के घर होते हुए आगनवाड़ी तक सीसी रोड नाली निर्माण, ब्रिज नगर आंगनवाड़ी के पास मंदिर जीर्णोद्धार कार्य, गुरुकुल बिहार मंदिर जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा।

6.5 करोड़ की लागत से बीएसयूपी कॉलोनी को होगा कायाकल्प
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 6.5 करोड़ रुपए की लागत के रावतपुरा और काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के आवश्यक मरम्मत कार्य, नाली निर्माण, जलप्रदाय व्यवस्था, रंगाई पुताई, ग्रील इत्यादि कार्यों का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी में मंगल भवन और गार्डन निर्माण का भी भूमि पूजन किया।

बंजारी नगर, भाठागांव में 2 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, पुलिया और कक्ष
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी वार्ड नं. 61 भाठागांव स्थित बंजारी नगर   में करीब 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यहां  साहू पास में नाली पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्य, आनंद विहार, बंजारी नगर हनुमान वाटिका, शिवम विहार एवं अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड, गाली एवं पुलिया निर्माण कार्य। रिंगरोड से नहर रोड होते हुए साहू कॉम्पलेक्स मठपुरैना से उच्यतर माध्यमिक शाला तक प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत पोल स्थापना कार्य, जागृति उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्ष निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार की प्राथमिकता विकास है। बीएसयूपी कॉलोनी की हालत खराब थी सालों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग यहां रहने को मजबूर थे । साथ ही बंजारी नगर और मठपुरैना में सड़क और दूसरी सुविधाओं का आभाव था। जिसको देखते हुए यहां विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। जल्द ही लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मामनोज वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, सतनाम पनाग, सुभाष तिवारी, चंद्रपाल धनगर, राम कृष्ण ढीवर, नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.