संतान की दीर्घायु की कामना लेकर माताओं ने रखा निर्जला व्रत

Updated on 03-09-2026 01:35 PM

भटगांव। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और मातृ आस्था का प्रमुख पर्व खमरछठ भटगांव में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव ,दुर्गा मंदिर, एवं राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित सामूहिक पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में माता-बहनों ने सहभागिता निभाई। माताओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना को लेकर निर्जला व्रत रखा।

खमरछठ को लेकर सुबह से ही गांव में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की तैयारियां कीं और सामूहिक रूप से पूजा स्थल पहुंचकर विधि-विधान से खमरछठ माता एवं भगवान बलराम का स्मरण किया। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति, संतान की दीर्घायु और निरोगी जीवन के लिए प्रार्थना की। विधिवत पूजन नगर भटगांव में आयोजित मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। उन्होंने पर्व की धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना कराई तथा उपस्थित माता-बहनों को खमरछठ के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

संतान की दीर्घायु के लिए कठिन व्रत खमरछठ पर्व माताओं की आस्था और संतान के प्रति उनके अटूट स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कठिन व्रत रखती हैं। पूजा-अर्चना के साथ खमरछठ की कथा का श्रवण किया जाता है तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की गई। माताओं ने परिवार और समाज में सुख शांति समृद्धि तथा संतान के उज्जवल भविष्य की कामना की पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। 

माता बहनों ने कहा कि खमरछठ उनके केवल धार्मिक ब्रत नहीं बल्कि अपनी संतान के प्रति प्रेम, ममता, और मंगलकामना की अभिव्यक्ति है। संतान के सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए वे श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इस कठिन ब्रत का पालन करती है।इस अवसर पर नगर भटगांव की बड़ी संख्या में माता बहनें एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सभी ने परिवार की सुख शांति और संतान के उज्जवल भविष्य की कामना की ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.