शिबानी दांडेकर की कुकिंग पर सास ने खोला राज, कही दिल की बात

Updated on 23-02-2022 09:01 PM

मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जिंदगी का खूबसूरत दिन अब करीब है। प्री-वेडिंग रस्में चालू हो गई हैं। 19 फरवरी को दोनों एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वादा करने वाले हैं। इन दिनों दोनों के घर में उत्सव का माहौल है। मेहंदी सरेमेनी में रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, शबाना आजमी, अनुषा दांडेकर जैसे सेलेब्स फरहान के घर नजर आए। फरहान की मम्मी हनी ईरानी अपने बेटे की शादी को लेकर बेहद खुश हैं। फरहान अख्तर की मां, एक्ट्रेस और स्क्रीन राइटर हनी ईरानी ने कहा कि मैं कोविड पॉजिटिव होने की वजह से आइसोलेटेड थी, अब मैं ठीक हूं और फरहान की शादी में शिरकत करूंगी।

बहू शिबानी दांडेकर के बारे में बात करते हुए हनी ने कहा किशिबानी एक प्यारी बच्ची है। वह बहुत खूबसूरत और दूसरों को रिस्पेक्ट देने वाली है। वह फैमिली संग आसानी से घुल-मिल गई। मेरी हर दूसरे दिन शिबानी से मुलाकात होती है। वे हमारे बगल में ही रहते हैं। हम साथ में मालदीव्स हॉलीडे पर भी गए थे। फोन पर तो लगभग हर दिन ही बात होती है। हम एक दूसरे को मैसेज भी करते हैं। वह बहुत स्वीट है। मैं तो उसके मम्मी-पापा और बहनों को भी बहुत पसंद करती हूं, सभी काफी संस्कारी हैं। सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। फरहान ने अपनी शादी करने के फैसले के बारे में हनी को जानकारी डिनर पर बुलाकर दी थी।

 हनी ने बताया किदोनों कई बार मुझे कॉल करते हैं और कहते हैं हम रहे हैं कुछ अच्छा बना के रखना, शिबानी को मेरे हाथ के बनाए नवाबी कीमा और मटन के व्यंजन बेहद पसंद आते हैं। वह फूडी है, ये अच्छा है कि दोनों ही फूड लवर हैं। दोनों हर समय डाइट पर रहते हैं, लेकिन संडे को खाने को खूब एन्जॉय करते हैं। हनी ईरानी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें शिबानी के हाथ का खाना मिला तो उन्होंने कहा कि ठीक है वह खाना नहीं पकाती। खाना बनाना अभी सीख रही है, वह ट्राई करती रहती है और मुझे पता है कि जल्द ही सीख जाएगी। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उसे खाना बनाने की जरूरत नहीं है। हम उस दौर के नहीं है जब ऐसी बातें पूछते थे किक्या लड़की को खाना बनाना आता है?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.