भोरमदेव अभयारण्य में मौजूद हैं तितली की 80 से ज्यादा प्रजातियां...

Updated on 30-09-2024 12:17 PM

कबीरधाम । भोरमदेव अभ्यारण्य के अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 (Butterfly Meet 2024) का तृतीय और समापन दिवस रविवार को कवर्धा काष्ठागार में संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.), अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रायपुर, छत्तीसगढ़, थीं। अध्यक्षता शशि कुमार (भा.व.से.), वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, ने की।

समारोह में सभी प्रतिभागियों ने अपने द्वारा किए गए तितली सर्वेक्षण के अनुभव साझा किए, जिसमें 80 से अधिक तितलियों की प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कु. स्वाभा सोनी ने विभिन्न तितलियों की जीवन शैली, पहचान, भोजन और उनके रहवास के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसे पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।



कार्यक्रम में गौरव निहलानी ने वनमंडलाधिकारी कवर्धा को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


मुख्य अतिथि श्रीमती संजीता गुप्ता ने तितली सम्मेलन को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा, "यह आयोजन तितलियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानने और समझने का अनूठा अवसर है। मैं वनमंडलाधिकारी कवर्धा और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई देती हूं और भविष्य में इस तरह के सर्वेक्षण में भाग लेने की उत्सुकता व्यक्त करती हूं।"


समापन समारोह में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, नागरिक और समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.