30 लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारकों ने नहीं कराया ई-केवाईसी, जानें नहीं करवाने वालों को कौन सा नुकसान

Updated on 01-01-2026 12:43 PM
रायपुरछत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन कार्ड के ई-केवाईसी का काम जारी है। छत्तीसगढ़ में पीडीएस के तहत 82.18 लाख राशन कार्ड हैं। इन राशन कार्ड में पंजीकृत सदस्यों की संख्या 2.73 करोड़ हैं। राज्य में अभी करीब 15 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई है।


ई-केवाईसी का काम जारी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के वास्तविक हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी का कार्य निरंतर जारी है। अब तक कुल पंजीकृत सदस्यों में से 2.3 करोड़ यानी 85 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवाईसी का काम पूरा हो चुका है।

30 लाख से ज्यादा लोगों की केवाईसी नहीं

अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक वास्तविक रूप से लगभग 30.32 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अधिकारियों ने कहा कि जिन राशनकार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें आगे राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में समय रहते जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करवा लें

कैसे कर सकते हैं ई-केवाईसी

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में संचालित ई-पास मशीन में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 14,040 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हो रही हैं और पंजीकृत राशन कार्डधारी अपनी पसंद के उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त कर रहे हैं।

गरीबी रेखा में कितने परिवार

उन्होंने बताया कि लगभग 2.73 करोड़ लोग खाद्यान्न सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं, इन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न सामग्री उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित की जा रही है। इनमें प्राथमिकता में शामिल 73 लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क तथा साढ़े आठ लाख गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.