जिले में 17 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना

Updated on 29-10-2025 07:50 PM

रायपुर।कोरिया जिले के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ तेजी से दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अब 17 हजार 142 परिवारों को पक्का और सुरक्षित आशियाना मिल चुका है। पक्के मकान मिलने से ग्रामीण परिवार अब छांव और सुरक्षा के साथ सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

कोरिया जिले को अब तक इस योजना के तहत 29 हजार 509 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिनमें से 26 हजार 832 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। आवास निर्माण हेतु प्रत्येक हितग्राही को 1.20 से 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से प्रदान की जा रही है। आज की स्थिति तक करीब 243 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं।आवास निर्माण में 95/90 दिवस का मजदूरी भुगतान मनरेगा के तहत किया जाता है। इस मद में अब तक 30 करोड़ रुपये डी.बी.टी. के माध्यम से मजदूरों को भुगतान किए गए, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हुआ।

कोरिया जिले में अब तक पूर्ण किए गए 17 हजार 142 आवासों के निर्माण में लगभग 17 करोड़ ईंट, 17 लाख बोरी सीमेंट, 2 लाख ट्रॉली रेत, 1.5 लाख ट्रॉली गिट्टी और 1 करोड़ किलोग्राम सरिया का उपयोग किया गया।इस सामग्री की बिक्री एवं ढुलाई के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों, मजदूरों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई और जीवन स्तर सुधरा।

जिले में कुल 880 प्रशिक्षार्थियों को 45 दिवस का राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इससे न केवल कौशल विकास हुआ, बल्कि प्रशिक्षित श्रमिकों की आय में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई।कोरिया जिला पहाड़ी एवं सघन वनों से घिरा क्षेत्र है, जहाँ अधिक वर्षा, अधिक ठंड और वन्य पशुओं का खतरा भी बना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घरों से 17 हजार 142 परिवार अब प्राकृतिक विपदाओं से सुरक्षित हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल, गरिमापूर्ण और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.