रिजर्व बैंक ब्याज दर में कटौती करेगा या नहीं, आ गई Moody की राय, बताया क्या है भारत का मूड
Updated on
16-11-2024 05:23 PM
नई दिल्ली: Moody's Ratings ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी ठीक हाल में है और 2024 में इसकी GDP 7.2% की दर से बढ़ेगी। इस ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि RBI इस साल ब्याज दरें में कटौती नहीं करने वाला, क्योंकि महंगाई के खतरे बरकरार हैं।
सब्जियों की कीमतों में तेज उछाल से खुदरा महंगाई 14 महीने के उच्च स्तर 6.21 पर पहुंच गई लेकिन आने वाले दिनों में यह RBI के लक्ष्य के करीब आ सकती है। इसकी वजह एजेंसी ने फसलों की अधिक बुवाई और पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न के बफर स्टॉक को बताया है।
राहत की उम्मीद कम
मूडीज ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मौसमी घटनाओं के चलते महंगाई के लिए जोखिम खत्म नहीं हुए हैं, लिहाजा RBI अपनी नीतियों को लेकर सतर्क रहेगा और कम उम्मीद है कि ब्याज दरों में राहत मिले। केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर में रेपो दर को 6.5% पर स्थिर रखा था। मूडीज के अनुसार, यह स्थिति अगले साल भी रह सकती है।
अगले महीने होगी बैठक
RBI की ब्याज दर निर्धारण करने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक अगले महीने होने वाली है और महंगाई के उच्च स्तर पर होने के कारण यह संभावना नहीं है कि RBI बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती करेगा। अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2025-26 में US बेस्ट इस रेटिंग एजेंसी ने कहा कि आने वाले दिनों में घरेलू खपत बढ़ने की संभावना है, क्योंकि त्योहारी सीजन के दौरान खर्च में बढ़ोतरी हुई है और ग्रामीण मांग में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही निजी निवेश बढ़ने की संभावना है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…