रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान घटना

Updated on 01-05-2026 11:57 AM
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान हुई। विमान में कुल 132 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान रनवे पर लैंडिंग के अंतिम चरण में था, तभी पायलट की नजर रनवे पर दौड़ते बंदर पर पड़ी। लैंडिंग के दौरान विमान की रफ्तार काफी तेज होती है और ऐसे समय में रनवे पर किसी भी तरह की बाधा गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाया

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और विमान की स्पीड नियंत्रित कर ली। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। कुछ देर के लिए विमान के भीतर हड़कंप की स्थिति बन गई। कई यात्री घबरा गए, लेकिन फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने स्थिति संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे खाली कराया

घटना की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा टीम, ग्राउंड स्टाफ और वन विभाग की टीम तत्काल रनवे पर पहुंची। बंदर को सुरक्षित तरीके से रनवे से हटाया गया और पूरे क्षेत्र की जांच की गई। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से पार्किंग वे तक ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाई

सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित रही। एयरपोर्ट प्रबंधन ने हादसे के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पूरे मामलें में अधिकृत जानकारी देने से एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी बच रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.