पैसा ही पैसा होगा... टैरिफ को लेकर ट्रंप की खिल रही बांछें, अमेरिका के कर्ज को लेकर कह डाली यह बात
Updated on
04-08-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि अमेरिका को ये काम बहुत पहले कर लेना चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका के पास पैसा ही पैसा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टैरिफ से जो पैसा आएगा, उससे अमेरिका का कर्ज कम होगा।
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि टैरिफ का मकसद सिर्फ 'फेयरनेस' है, किसी पर दबाव डालना या किसी से फायदा उठाना नहीं। उन्होंने कहा, 'मैं किसी पर दबाव नहीं डाल रहा। मैं सिर्फ फेयरनेस चाहता हूं। हम चाहते हैं कि जहां तक हो सके, सब कुछ बराबर हो।'
टैरिफ को बताया सही
ट्रंप ने कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को सही बताया। उन्होंने कहा कि इससे जो पैसा आएगा, उससे अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज चुकाया जाएगा। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हम कर्ज चुकाएंगे। हमारे पास बहुत पैसा आ रहा है। टैरिफ से हमारे देश को अरबों डॉलर मिलेंगे। इतना पैसा पहले कभी नहीं आया। हम कर्ज कम करेंगे। ये काम हमें बहुत पहले कर लेना चाहिए था।'
किस देश पर कितना टैरिफ?
ट्रंप ने कुछ देशों से आने वाले सामान पर 50% तक टैरिफ लगाया है। ये उन देशों से आने वाले सामान पर है जिनसे अमेरिका को व्यापार में नुकसान होता है। बाकी देशों से आने वाले लगभग सभी सामान पर 10% टैरिफ लगाया गया है। उन्होंने 1977 के एक कानून का हवाला देते हुए व्यापार में नुकसान को 'नेशनल इमरजेंसी' बताया है। इससे अमेरिका के व्यापार में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।
टैरिफ को लेकर ट्रंप ने 1 अगस्त डेडलाइन तय की थी। हालांकि 1 अगस्त से पहले ही ट्रंप ने टैरिफ को लेकर नया आदेश जारी कर दिया। इसमें 69 देशों के लिए टैरिफ बढ़ा दिया गया। ब्राजील पर 50%, सीरिया पर 41%, स्विट्जरलैंड पर 39%, कनाडा पर 35%, भारत पर 25% और ताइवान पर 20% टैरिफ लगाया है। वहीं, पाकिस्तान पर टैरिफ 29% से घटाकर 19% कर दिया गया है।
पहले कार्यकाल में करना चाहते यह सब
ट्रंप ने कहा कि वे ये सब अपने पहले कार्यकाल में ही करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'मैंने ये काम अपने पहले कार्यकाल में चीन के साथ किया था। बाकी देशों के साथ नहीं कर पाए क्योंकि COVID आ गया।'
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…