खाने-पीने की चीजों पर फफूंद, सड़ा हुआ तेल... FSSAI ने सस्पेंड किया सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस

Updated on 30-09-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने के कारण कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कंपनी को संस्पेशन के दौरान सभी तरह की फूड बिजनेस एक्टिविटीज को बंद करने को कहा गया है। FSSAI का कहना है कि उसका फोकस नियमों के पालन, साफ-सफाई और सुरक्षित खाद्य-पदार्थों से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने पर है।

फूड रेगुलेटर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जांच के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता की खराब हालत देखी गई। इसमें जलजमाव, बदबू, गंदगी और खाना बनाने वाली जगहों पर ठीक से सफाई न होना शामिल है। टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू पर फफूंद लगी मिली, शिमला मिर्च सड़ी हुई थी और खाना पकाने का तेल काला पड़कर खराब हो चुका था।

कॉकरोच और मक्खियां

अथॉरिटी ने कहा कि खाना स्टोर करने में गंभीर कमियां पाई गईं। जांच में देखा गया कि मीट और शाकाहारी खाने को अलग-अलग नहीं रखा गया था, मीट को ठीक से स्टोर नहीं किया गया था और कोल्ड स्टोरेज यूनिट में खाने की चीजों पर कंडेनसेशन का पानी टपक रहा था।

इसी तरह इन्फ्रा और पेस्ट कंट्रोल में बड़ी कमियां देखी गईं। मसलन रेफ्रिजरेटर से लीकेज, बहुत ज्यादा बर्फ जमना, प्लास्टर झड़ना, कोल्ड स्टोरेज की कमी, हवा और रोशनी का खराब इंतजाम, कॉकरोच और मक्खियों की मौजूदगी। साफ-सफाई, रेकॉर्ड रखने और पानी की टेस्टिंग में भी नियमों का पालन नहीं किया गया।

फूड बिजनेस बंद रखने का निर्देश

एजेंसी ने कहा कि लगभग 74 किलोग्राम खराब हो चुके खाने के सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कंपनी का कंप्लायंस स्कोर सिर्फ 30% रहा, जिसे नॉन-कंप्लायंस माना गया है। इससे M/s Seven Seas Hospitality Pvt. Ltd. को जारी FSSAI लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उसे सस्पेंशन की अवधि के दौरान खाने से जुड़ी सभी बिजनेस गतिविधियां बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: सरकार ने डीजल और विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर कटौती की है। वित्त मंत्रालय की ओर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: भारत का विदेशी कर्ज मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में 15.4 अरब डॉलर बढ़कर 778.2 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुधवार को जारी…
 01 October 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है ईशा खैतान की। वह लुधियाना की रहने वाली हैं। उन्‍होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही बिजनेस में कदम रख दिए थे। कड़ी मेहनत और…
 01 October 2026
नई दिल्ली: टाटा गुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सबसे बड़े शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके चेयरमैन नोएल टाटा हैं। वेणु श्रीनिवासन के बाद…
 01 October 2026
मुंबई: इस साल अगस्त महीने में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे लगता है कि लोगों को लोन या क्रेडिट पर उधार मिलने में परेशानी हो रही है। तभी तो…
 01 October 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच आज एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजार में…
 01 October 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सितंबर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 6% लुढ़क गए। इसी तरह BSE मिडकैप 150 में 6.6% और BSE…
 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
Advt.