मोहसिन नकवी की धमकी बेकार, खिलाड़ियों के बाद कमेंटेटर्स ने भी PSL छोड़ना किया शुरू
Updated on
28-03-2026 12:02 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल के ब्रॉडकास्ट पैनल को छोड़कर आईपीएल के कमेंट्री बॉक्स का रुख कर लिया है। पीएसएल ने शुरुआत में निक नाइट को अपनी टीम का हिस्सा बताया था लेकिन शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी आईपीएल की कमेंट्री लिस्ट में उनका नाम इयान बिशप और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों के साथ नजर आया।
खिलाड़ियों के बाद कमेंटेटर्स ने छोड़ा पीएसएल
पीएसएल के लिए मुश्किलें सिर्फ कमेंट्री तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों का मोह भी आईपीएल की तरफ ज्यादा दिख रहा है। लगातार दूसरे साल दोनों लीग के बीच हो रहे टकराव ने आईपीएल की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है। अब तक कम से कम तीन बड़े खिलाड़ी पीएसएल बीच में ही छोड़कर आईपीएल की टीमों से जुड़ चुके हैं। ब्लेसिंग मुज़ारबानी, दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन ने अपनी-अपनी पीएसएल टीमों का साथ छोड़कर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर भारत आने का फैसला किया है।
मोहसिन नकवी की चिंता बढ़ी
इन लगातार एग्जिट्स ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चिंता बढ़ा दी है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों के इस तरह अचानक हटने और आईपीएल को प्राथमिकता देने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीग का समय टकराना मुख्य मुद्दा नहीं है बल्कि कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन चिंता का विषय है।
खिलाड़ियों को दी थी चेतावनी
मोहसिन नकवी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, 'खिलाड़ियों द्वारा पीएसएल नीलामी में चुने जाने के बाद आईपीएल को चुनना निराशाजनक है। शेड्यूलिंग का ओवरलैप होना हमारी मुख्य चिंता नहीं है लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि जो भी खिलाड़ी अपने अनुबंध की प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करेगा उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…