मोहनलाल ने 'L2: एम्पुरान' के लिए मांगी माफी, फिल्म से हटाए जाएंगे दंगों के विवादित सीन्स, विलेन का बदलेंगे नाम
Updated on
31-03-2025 02:07 PM
मलयालम फिल्म डायरेक्टर मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'एल2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म में दिखाए गए दंगे के सीन्स पर विवाद बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसमें 2002 में हुए गुजरात दंगों से जुड़े कुछ आपत्तिजनक सीन्स हैं। अब एक्टर ने फैंस माफी मांगी है। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और दर्द पहुंचाने के लिए खेद जताया है। साथ ही बताया ही कि प्रोडक्शन टीम ने दंगे वाले सीन्स हटाने का फैसला किया है।
मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे एक्टर मोहनलाल ने फेसबुक पर शेयर किया। उसमें उन्होंने लिखा है, 'मुझे पता है कि लूसिफर फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट एम्पुरान में दिखाई गई कुछ चीजें फैंस को पसंद नहीं आई। उससे उन्हें दुख पहुंचा है। आर्टिस्ट होने के नाते, ये मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी कोई भी फिल्म किसी भी राजनीतिक आंदोलन, विचार या धर्म के प्रति नफरत न फैलाए।'
मोहनलाल ने फिल्म से सीन्स हटाने का फैसला किया
मोहनलाल ने आगे कहा, 'एम्पुरान की टीम के साथ-साथ मैं भी उन सभी से माफी मांगते हैं, जिन्हें फिल्म के सीन्स से तकलीफ पहुंची है। हम ये समझते हैं कि फिल्म के पीछे काम करने वालों की ही पूरी जिम्मेदारी होती है। और हमने ये फैसला लिया है कि जितने भी विवादित चीजें हैं, उनको फिल्म से हटा दिया जाएगा। मैंने पिछले चार दशकों से आप लोगों में से एक बनकर अपना सिनेमाई जीवन जिया है। आपका प्यार और विश्वास ही मेरी एकमात्र ताकत है। मेरा मानना कि मोहनलाल इससे बढ़कर कुछ नहीं है।'
प्रोड्यूसर ने भी फिल्म को लेकर कही थी ये बात
इससे पहले, फिल्म के निर्माता गोकुलम गोपालन ने कहा था कि प्रोडक्शन टीम ने फिल्म में 17 कट लगाने का फैसला किया है और बदवाल के बाद इसे अगले हफ्ते थिएटर में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिलाओं के खिलाफ दिखाई गई हिंसा और दंगों वाले सीन्स को काटा जाएगा। खलनायक बाबा बजरंगी का नाम बदला जाएगा और कुछ डायलॉग्स को म्यूट किया जाएगा।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…