मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने:13 सदस्यों ने शपथ ली, इनमें हसीना को सत्ता से बाहर करने वाले 2 छात्र भी

Updated on 09-08-2024 03:12 PM

मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बन गए हैं। उन्हें आज रात 8 बजकर 50 (भारतीय समयानुसार) मिनट पर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पद की शपथ दिलाई। यूनुस के अलावा राष्ट्रपति ने सरकार में शामिल होने वाले 16 सदस्यों में से 13 को भी शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में हसीना के विरोधी रहे छात्र नेता नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद भी शामिल हैं।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक शपथ समारोह में करीब 400 लोग शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को भी न्योता मिला था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि शपथ ग्रहण में भारतीय हाईकमिश्नर शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनके शामिल होने से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्हें नहीं पता है कि शेख हसीना का आगे का क्या प्लान है। आरक्षण आंदोलन हिंसक होने के बाद हसीना 5 अगस्त को ढाका छोड़कर दिल्ली आ गई थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूनुस को शपथ लेने पर बधाई दी

मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारियां संभालने पर शुभकामनाएं।"

"हम हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति की शीघ्र वापसी की उम्मीद करते हैं। भारत, बांग्लादेश के साथ मिलकर दोनों देशों के नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।" 

यूनुस के अलावा 13 अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली 

अंतरिम सरकार में मोहम्मद यूनुस के अलावा सालेह उद्दीन अहमद, डॉ आसिफ नजरुल, अदिलुर रहमान खान, हसन आरिफ, तौहीद हसन, सइदा रिजवाना हसन, फरीदा अख्तर, खालिद हुसैन, छात्रनेता नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद, शखावत हुसैन, सर्पोदीप चकमा, बिधान रंजन रॉय, नूर जहां बेगम, शर्मिन मुशीद और फरूक ए अजाम भी शामिल होंगे।

इनमें से सर्पोदीप चकमा, बिधान रंजन रॉय और फरूक ए अजाम को छोड़कर बाकी 13 सदस्यों ने आज राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ ली है। बाकी तीन सदस्यों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.