ED के सामने पेश नहीं हुए Mohammad Azharuddin, फिर जारी होगा नोटिस… हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ा है 20 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला

Updated on 03-10-2024 02:25 PM
 हैदराबाद। पूर्व क्रिकेटर और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। अजहर ने ईडी से तैयारी के लिए वक्त मांगा है। अब जल्द नया नोटिस जारी किया जाएगा।

इससे पहले बुधवार सुबह ईडी ने अजहरुद्दीन को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा है। अजहर के खिलाफ हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े 20 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच की जा रही है।


इसी मामले में कुछ दिन पहले ईडी ने तेलंगाना में 9 अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था। आरोप है कि राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए डीजी सेट, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद में अनियमितताएं की गई हैं।


तब छापेमारी में मिले थे 10.39 लाख की बेहिसाब नकदी

  • इस केस की शुरुआत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से होती है। ब्यूरो ने मामले में तीन एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद ईडी को जांच सौंपी गई, जिसने नवंबर 2023 में छापेमार की। मामला हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के 20 करोड़ रुपये के धन के आपराधिक दुरुपयोग से जुड़ा है।
  • तब ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों गद्दाम विनोद, शिवलाल यादव और अरशद अयूब के ठिकानों पर छापे मारे थे। यहां से कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज के साथ ही 10.39 लाख रुपये भी जब्त हुए थे। यह पैसा कहां से आया, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।
  • तब ईडी ने जानकारी दी थी कि गद्दाम विनोद की एक प्रॉपर्टी का उपयोग उसके भाई और राजनेता गद्दाम विवेकानंद के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कई कंपनियों के कार्यालय के रूप में किया जा रहा था। जांच आगे बढ़ाते हुए अब पूर्व क्रिकेटर को तलब किया गया है।

राजनीति की पिच पर बोल्ड हो गए थे अजहर


अजहरुद्दीन ने 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस की लहर में भी बहार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने अजहरुद्दीन को हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बीआरएस विधायक मंगती गोपीनाथ ने 16,337 वोट से माद दे दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.