मोदी का बंगाल दौरा, PM ताहेरपुर में नहीं उतर सके:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटा

Updated on 20-12-2025 01:10 PM
कोलकाता/गुवाहटी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि, खराब मौसम के कारण वे अब तक ताहेरपुर नहीं पहुंच पाए हैं। घने कोहरे के कारण PM का हेलिकॉप्टर ​​​​​​आधे रास्ते से वापस कोलकाता लौट गया है।

प्रधानमंत्री अब सड़क या दूसरे हवाई रूट से ताहेरपुर जा सकते हैं। हालांकि, आगे के शेड्यूल की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मोदी नादिया जिले के ताहेरपुर में ₹3,200 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बंगाल में वोटर्स लिस्ट का स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) ड्राफ्ट जारी होने के बाद मोदी का यह पहला और पिछले पांच महीनों में तीसरा दौरा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, PM की रैली स्थल पास बोंगांव क्षेत्र के पास है।

बोंगांव को नामशूद्र हिंदू समुदाय का प्रमुख इलाका माना जाता है। PM बंगाल के बाद शाम को दो दिनों के लिए असम दौरे पर जाएंगे। वे असम में ​₹​​​​​15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

PM बोले- बंगाल के लोग TMC के कुशासन से परेशान

बंगाल पहुंचने से पहले मोदी ने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार की कई स्कीमों का फायदा मिल रहा है, लेकिन वे तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से परेशान हैं।

PM ने लिखा- बंगाल में तृणमूल की जनता से लूटपाट और डराने-धमकाने की सारी हदें पार हो गई हैं। इसलिए आज BJP ही लोगों की एकमात्र उम्मीद है।

TMC का मोदी को जवाब- बंगाल केंद्र की वजह से परेशान

TMC ने मोदी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री के बयान सही हैं कि बंगाल परेशान है, लेकिन इसकी वजह केंद्र सरकार है। केंद्र ने 2017-18 से 2023-24 के बीच बंगाल से GST और डायरेक्ट टैक्स के रूप में 6.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले, लेकिन राज्य का करीब 2 लाख करोड़ रुपए अब भी रोक रखा है।

एक और पोस्ट में TMC ने लिखा है केंद्र सरकार बार-बार बंगाल की संस्कृति, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहचान का अपमान कर रही है। लोगों को अपनी मातृभाषा बोलने पर बांग्लादेशी कहा जा रहा है, हिरासत में लिया जा रहा है और कुछ मामलों में गलत तरीके से देश से बाहर भी भेजा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.