BIMSTEC डिनर में एक साथ बैठे मोदी-यूनुस:बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पहली बार मिले

Updated on 04-04-2025 05:08 PM

थाईलैंड के दो दिन के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के साथ बैठे नजर आए। मोदी के दूसरी तरफ नेपाल के पीएम केपी ओली बैठे थे। ये मौका था BIMSTEC सम्मेलन से पहले आयोजित किए गए स्टेट डिनर का।

बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद ये पहला मौका है जब भारतीय पीएम और बांग्लादेशी सरकार के मुख्य सलाहकार की मुलाकात हुई है। कल BIMSTEC समिट के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हो सकती है।

यूनुस के पद संभालने के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में अपनी चीन यात्रा के दौरान कहा था कि भारत का नॉर्थ-ईस्ट लैंडलॉक्ड है और उसकी समुद्र तक पहुंच नहीं है। समुद्र तक पहुंचने के लिए बांग्लादेश इस क्षेत्र का मुख्य दरवाजा है।

एस जयशंकर बोले- बांग्लादेश सिर्फ अपना फायदा देख रहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूनुस के इस बयान को लेकर गुरुवार को कड़े शब्दों में जवाब दिया। जयशंकर ने कहा- भारत की कोस्टलाइन 6,500 किमी लंबी है। हम न सिर्फ BIMSTEC के पांच देशों के साथ बॉर्डर शेयर करते हैं, उन्हें आपस में कनेक्ट करते हैं, बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप और ASEAN के बीच इंटरफेस का भी काम करते हैं। हमारा नॉर्थ-ईस्ट इलाका BIMSTEC के लिए कनेक्टिविटी हब बनकर उभर रहा है। यहां सड़कों, रेलवे, जलमार्ग, ग्रिड और पाइपलाइन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

जयशंकर ने कहा,

QuoteImage

हम यह मानते हैं कि सहयोग एक व्यापक चीज है। ऐसा नहीं हो सकता है कि आप सिर्फ अपने फायदे की ही बात करें, बाकी बातों को नजरअंदाज कर दें।

QuoteImage

कल BIMSTEC बैठक में मिलेंगे मोदी-यूनुस

कल बैंकॉक में BIMSTEC समिट होनी है। इस समिट के बाद पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच औपचारिक बैठक हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश ने औपचारिक रूप से भारत के साथ बैठक का अनुरोध किया है। भारत का विदेश मंत्रालय इस अनुरोध पर विचार कर रहा है।

पिछले साल अगस्त में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटाए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। बांग्लादेश में 15 साल तक सत्ता में बने रहने के बाद जब हसीना सत्ता से हटीं, तो उन्होंने भारत में शरण ली। इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में और तनाव आ गया।

मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश सरकार के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के बाद 16 अगस्त को पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात की थी। इसमें मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी।

सात देशों का समूह है BIMSTEC

BIMSTEC बंगाल की खाड़ी से सटे हुए सात देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन है। इसका गठन 1997 में हुआ था।

शुरुआत में इसमें चार देश थे और इसे BIST-EC यानी बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग संगठन कहा जाता था। 1997 में ही म्यांमार और 2004 में भूटान और नेपाल के शामिल होने पर इसका नाम BIMSTEC हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.