मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे:देश के पहले सेमी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के तीसरे फेज का उद्घाटन करेंगे

Updated on 28-12-2024 01:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस हफ्ते वे दो रैलियों में हिस्सा लेंगे। दूसरी रैली 3 जनवरी को होगी।

PM मोदी 29 दिसंबर को रिठाला में एक नई मेट्रो लाइन की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे देश के पहले सेमी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के तीसरे फेज का भी उद्घाटन करेंगे।

इस प्रोजेक्ट को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट भी कहते हैं। इसके बाद PM मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी की दिल्ली इकाई ने इसके लिए मंडल अध्यक्षों से कम से कम 2 बस भरकर लोगों को लाने के लिए कहा है। वहीं, 3 जनवरी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करन वाले हैं।

इसमें दिल्ली से सहारनपुर के लिए नया हाईवे भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री दिल्ली की महिलाओं के लिए कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं।

नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे 

मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। वे गाजियाबाद के साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन के लिए नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई और दूसरे चरण में मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल के प्रोजेक्ट के जून, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

अभी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली और मेरठ के बीच के सफर में करीब डेढ़ का समय लगता है। वहीं, रैपिड ट्रेन की स्पीड करीब 180 kmph होती है। जिससे इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर यह सफर करीब 55 मिनट में पूरा हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.