मोदी बोले- मुझसे भी गलतियां होती हैं...मनुष्य हूं, देवता नहीं

Updated on 10-01-2025 02:35 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट किया। कामथ ने गुरुवार को इसका ट्रेलर जारी किया। इसमें पीएम मोदी कहते हैं कि उनसे भी गलतियां होती हैं वे मनुष्य हैं, देवता नहीं। यह पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है।

इस इंटरव्यू में पीएम दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका, अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों और व्यक्तिगत सोच पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। राजनीति में युवाओं के आने पर उन्होंने कहा कि युवा राजनीति में मिशन लेकर आएं, एंबिशन (महत्वाकांक्षा) लेकर नहीं।

वीडियो में कामथ कहते हैं- 'मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है। यह मेरे लिए एक कठिन बातचीत है।' इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया कि- 'यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।'

पीएम मोदी ने भी ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा- 'मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया!'

प्रधानमंत्री के पॉडकास्ट की प्रमुख बातें...

प्रधानमंत्री के रूप में पहले और दूसरे टर्म को लेकर पीएम ने कहा- 'पहली टर्म में तो लोग मुझे भी समझने की कोशिश करते थे और मैं भी दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहा था।'

दुनिया में बढ़ते युद्धों के बारे में पीएम मोदी ने स्पष्ट करते हुए कहा- 'हमने लगातार कहा है कि हम (भारत) न्यूट्रल नहीं हैं, मैं शांति के पक्ष में हूं।'

राजनीति में युवा टैलेंट को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में निरंतर अच्छे लोग आते रहने चाहिए। युवाओं को मिशन लेकर राजनीति में आना चाहिए, न कि एंबिशन लेकर।

मानवीयता को लेकर उन्होंने कहा- 'जब मुख्यमंत्री बना तो मेरा एक भाषण था और सार्वजनिक रूप से मैंने कहा था गलतियां होती हैं। मुझसे भी होती हैं। मैं भी मनुष्य हूं, मैं कोई देवता थोड़ी हूं।'

राजनीति नकारात्मक? पीएम बोले- ऐसा होता तो हम बातचीत नहीं कर रहे होते

कामथ ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा क‍ि जब वह बड़े हो रहे थे, तो राजनीत‍ि को नकारात्‍मक ढंग से देखा जाता था। इसके बाद पीएम मोदी से पूछते हैं कि आप इसे कैसे देखते हैं? पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर आपको अपनी कही गई बातों पर विश्वास होता, तो हम यह बातचीत नहीं कर रहे होते।'

भारतीय उद्यमी, निवेशक और स्टॉक ब्रोकर निखिल कामथ के जेरोधा के को-फाउंडर हैं। उनके पॉडकास्ट शो का नाम 'पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ' है, जिसमें पीएम मोदी अतिथि होंगे। इस एपिसोड की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.