'मोदी जी, आप नेतन्याहू को समझाओ और ये युद्ध रुकवा दो’, ओवैसी की पीएम मोदी से अपील

Updated on 07-10-2024 01:05 PM

 हैदराबाद। पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला बोला था, जिसका पलटवार आज तक जारी है। फिलिस्तीन और खासतौर पर गाजा पट्टी पर अब तक इजरायल का कहर जारी है।


इस बीच, भारत में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी अपील की है। ओवैसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात करना चाहिए और फिलिस्तीन के खिलाफ जारी जंग रुकवा देना चाहिए।


  • हैदराबाद की एक सभा में ओवैसी ने कहा, 'मोदी जी, आप नेतन्याहू को समझाओ और ये युद्ध रुकवाकर सीजफायर करवाओ। वहां 15 लाख फलस्तीनी लोग बेघर हो गए हैं। इसके बावजूद उनका हौसला टूटा नहीं है, क्योंकि उस सरजमीं पर बसने वाले मौत से नहीं डरते।'
  • ओवैसी ने इसके बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू को अपना एक संदेश भी दिया। ओवैसी ने कहा, नेतन्याहू को यह समझना चाहिए कि अगर गाजा में एक फलस्तीनी बच्चा भी जिंदा रहा, तो वो पत्थर उठाकर अल्लाह हू अकबर ही कहेगा।

  • यह पहली बार नहीं है जब ओवैसी का फलस्तीन के मुसलमानों के प्रति प्रेम उजागर हुआ है। उन्होंने संसद में जय फलस्तीन का नारा लगाकर नए विवाद को जन्म दिया था। साथ ही भारत में फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शनों को जायज ठहराया था।

  • इस बीच, यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल जारी है। अब असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यति नरसिंहानंद को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनको जमानत भी नहीं मिलना चाहिए।

    ओवैसी के मुताबिक, यति नरसिंहानंद ने पहले भी ऐसे बयान दिए थे। उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण है कि उन्होंने दोबारा विवादित बयान दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.