मीठी नदी घोटाला: डिनो मोरिया पहुंचे ED ऑफिस, 65 करोड़ के स्कैम में हुई पूछताछ, घर पर छापे के बाद अब दर्ज हुआ बयान

Updated on 12-06-2025 02:45 PM
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी की सफाई घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) के मुंबई ऑफिस में देखा गया। इस केस की चल रही जांच के बीच एक्टर को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

Dino Morea जब ED ऑफिस के बाहर पहुंचे तो मीडिया ने उनसे रिएक्शन लेने की कोशिश की। इस दौरान वो मुस्कुराते हुए नजर आए। हालांकि, उन्होंने सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए जल्दी से बैलार्ड पियर में ईडी ऑफिस के अंदर जाते देखा गया।

डिनो और उनके भाई के घर-ऑफिस में तलाशी

ईडी ने इसी मामले के सिलसिले में 6 जून को डिनो और उनके भाई सैंटिनो मोरिया के मुंबई स्थित घरों और ऑफिस की तलाश ली थी।

डिनो के भाई के आरोपी से जुड़े हैं तार?

डिनो के भाई सैंटिनो ने अरेस्ट किए गए बिचौलिए केतन कदम की वाइफ पुनीता केतन कदम के साथ मिलकर 'यूबीओ राइडज प्राइवेट लिमिटेड' नाम की इलेक्ट्रिक कार्ट कंपनी की सह-स्थापना की थी। कदम ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के मीठी नदी के गाद निकालने के घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई है। तब ईडी ने डिनो को तलब किया था।

केतन कदम के साथ है रिश्ता

हालांकि, डिनो के पास फर्म में कोई आधिकारिक पद नहीं था, लेकिन दो दशकों से अधिक समय तक कदम के साथ उनके पर्सनल रिश्ते के कारण वे ईडी की जांच के दायरे में आ गए। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या 'यूबीओ राइडज' से जुड़े निवेश और अन्य संपत्तियों को इस घोटाले से मिली आय से बनाया गया है। कथित तौर पर ये घोटाला 65 करोड़ का है। हालांकि, डिनो ने अभी तक इस मामले में अपनी कोई भागीदारी पर बयान नहीं दिया है।

'हाउसफुल 5' में नजर आए डिनो

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'हाउसफुल 5' में देखा गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस सहित तकरीबन 19 सितारे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.