नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के 17 टुकड़े किए:सऊदी अरब से मिलने छत्तीसगढ़ बुलाया था, लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मार डाला

Updated on 13-07-2024 01:30 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। इसके बाद शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

हैरानी की बात यह है कि लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26 वर्ष) की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे।

चाकू से काटा गला, फिर किए टुकड़े

वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा।

वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया।

हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काट कर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

ई-कॉमर्स साइट से मंगवाया था चाकू

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।लड़की को लगा कि वसीम ने सऊदी अरब में काम करने के दौरान बहुत पैसा कमाया होगा। इस लालच में उसने रजा खान के साथ मिलकर साजिश रची।

SP तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

दो दिन पहले अलग-अलग टुकड़ों में मिले थे युवक के शरीर

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार 10 जुलाई को पाली थाना अंतर्गत गोपालपुर डैम में स्कूल बैग और बोरे में अलग-अलग टुकड़ों में युवक के शव मिले थे। कुछ हिस्से डैम में पाए गए और सिर गायब था। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि (राजा खान 20) और किशोरी ने वसीम खान की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई थी।

बोरे और बैग से क्या-क्या निकला

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बोरे और स्कूली बैग को झाड़ियों से बाहर निकाला। बोरे में पैर का आधा हिस्सा और स्कूली बैग में दूसरे पैर का आधा हिस्सा मिला। हालांकि, गले का ऊपर वाला हिस्सा नहीं मिला। इसके अलावा, स्कूल बैग में कुछ टी-शर्ट और बाल भी मिले थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.