मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Updated on 04-10-2024 12:18 PM

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जिला मुख्यालय कोरबा कलेक्ट्रेट में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी एवं व्यापक सोच के परिणाम स्वरूप 2014 से स्वच्छता अभियान की शुरुआत एक जन आंदोलन के रूप में हुई थी। आज यह अभियान वृहद एवं व्यापक रूप ले लिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जिले के स्वच्छता दीदियों के योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। हम अपने घर से लेकर आसपास में कुछ घण्टे सफाई कर इसे अपने आदत में शामिल कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री वसंत एवं अन्य अधिकारियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी तरह जिले के अन्य विभागीय कार्यालयों में भी अधिकारियों द्वारा परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.