प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं के पूर्ण लाभ और पारदर्शी क्रियान्वयन पर दिया जोर

Updated on 12-11-2025 02:24 PM

सुकमा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुकमा जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का वास्तविक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक की शुरुआत में अपर कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने जिले का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। मंत्री कश्यप ने कहा कि शासन की मंशा ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास की है, जिसके लिए अधिकारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने सुकमा के दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों में योजनाओं के पूर्ण कवरेज (सेचुरेशन) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।

मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और योजनाओं की स्थिति का फीडबैक सीधे ग्रामीणों से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, जल जीवन मिशन, तथा माओवादी पीड़ित और आत्मसमर्पित माओवादी परिवारों के पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री कश्यप ने इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ठोस दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने मंत्री कश्यप को मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.