अनंत-राधिका की शादी में सजाई गई 'मिनी-काशी':वाराणसी की शहनाई से स्वागत, रणवीर सिंह ने लिया पान का स्वाद

Updated on 12-07-2024 01:44 PM

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से आज मुंबई में शादी है। समारोह स्थल पर मिनी काशी सजकर तैयार है, इसमें काशी के मशहूर खान-पान के अलावा संस्कृति और कला की झलक दिख रही है।

अनंत की शादी में काशी की बड़ी भागीदारी नजर आ रही है। शादी में शामिल होने आए देश विदेश के मेहमान बनारस के जायका का लुत्फ उठा रहे हैं। अंबानी फैमिली के खास मेहमान बनारस के चौक का मशहूर पान, गोदौलिया की स्पेशल चाट और क्षीर सागर की मिठाइयों का लुत्फ उठा रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह ने स्टॉल पर पहुंचकर बनारसी पान का आनंद लिया।

हेरिटेज लुक में सजाया बनारस कार्नर
हेरिटेज लुक में बनारस कार्नर सजाया गया है। गैलरी में 4-4 वैराइटी की चाट, मिठाई और पान है। वाराणसी के 45 कारीगरों की टीम मुंबई पहुंच चुकी है।

मिट्‌टी के कुल्हड़ में चाट परोस रहे राजेश
काशी चाट के मालिक राजेश गुप्ता ने बताया-समारोह स्थल पर काशी की अलग ही चर्चा है। नीता अंबानी ने इस समारोह स्थल में काशी को अलग ही सजाया है। अंदर आते ही काशी का साइनेज लगा है और हर कोई हमारे काउंटर तक आ पहुंच जा रहा है। आज सुबह हमने पूरी तैयारी कर ली थी। नीता अंबानी ने आकर मुलाकात की। हाल चाल पूछा साथ ही इंतजाम भी जाना।

उन्होंने कहा-हमें जो खिलाया था मेहमानों को भी वही स्वादिष्ट खिलाइएगा। शादी में टमाटर चाट, पालक चाट, चना कचौड़ी और आलू टिक्की चाट को देखा और फिर काशी के अन्य स्टॉल की ओर चली गई। हम 15 लोग की टीम बनारस से लाकर काम कर रहे हैं। मैं ही लोगों का चाट खिला रहा हूं।

नीता अंबानी ने कहा- अनंत की शादी में दिखेगा 'अनंत-शहर'
नीता अंबानी ने कहा- अनंत की शादी में मैंने 'अनन्त शहर' काशी को सजाया है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के साथ साझा करने का प्रयास किया है। अंबानी परिवार अनंत अंबानी और राधिका के बहु-प्रतीक्षित विवाह समारोह में पवित्र शहर काशी या वाराणसी के प्रति हमने अपना भाव और श्रद्धा प्रकट की है। बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां विशालाक्षी अनंत और राधिका को अपना आशीर्वाद देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.