रिऐलिटी शो के जरिए मीका सिंह ढूंढेंगे अपनी दुलहन

Updated on 02-03-2022 06:02 PM

मुंबई रिऐलिटी शो के जरिए मशहूर सिंगर मीका सिंह अपनी दुलहन तलाश करने की तैयारी में हैं।  जानकारी मिली है कि यह रिऐलिटी शो पहले टेलिविजन पर हुए स्वयंवरों जैसा ही होने वाला है। सूत्र ने आगे बताया कि यह रिऐलिटी शो आने वाले कुछ महीने में प्रसारित किया जा सकता है। हालांकि इस सोर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि शो पर मीका शादी नहीं करेंगे बल्कि केवल इंगेजमेंट करेंगे।

इसके बाद वह अपने रिलेशनशिप को आगे लेकर जाएंगे। मीका भी इस शो का पार्ट बनने के बाद काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस शो में पूरे देश से कंटेस्टेंट्स भाग लेगें। इस शो के बारे में जो सबसे मजेदार अपडेट सामने रही है वह यह है कि मीका के इस रिऐलिटी शो में राखी सावंत भी एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकती हैं। मीका और राखी सावंत अपनी कुख्यात किस के बाद सुर्खियों में गए थे।

वैसे ऐसे शोज पर काफी दर्शक हमेशा विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि रतन राजपूत, राखी सावंत और मल्लिका शेरावत ने शो पर चुने अपने पार्टनर से शादी नहीं की थी। हालांकि राहुल महाजन ने अपने शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में 2010 में बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली से शादी कर ली थी। दोनों 4 साल तक साथ भी रहे लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

बता दें कि मल्लिका शेरावत ने भी रिऐलिटी शो ' बैचरलेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका' में अपने से काफी छोटे विजय सिंह को पार्टनर के तौर पर चुना था। जब 2013 में शो खत्म हो गया तो कुछ समय तक तो दोनों साथ में रहे लेकिन एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए। रतन राजपूत ने भी अभिनव शर्मा के साथ सगाई की थी लेकिन शो के खत्म होने के साथ ही यह सगाई भी खत्म हो गई। बता दें किरिऐलिटी शो के जरिए सिलेब्रिटीज का अपना पार्टनर ढूंढना कोई नया ट्रेंड नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.