ढाई साल में 'मध्यावधि चुनाव', हार मिली तो घर बैठेंगे, बीजेपी के वो नेता, जो जज साहब को कॉल कर चर्चा में आए

Updated on 07-04-2026 12:19 PM
कटनी: मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी और संपदा के लिए मशहूर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। विधायक पाठक ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि वे अपने 5 साल के कार्यकाल के आधे समय यानी ढाई साल पूरे होने पर अपनी ही विधानसभा में सेल्फ मध्यावधि चुनाव कराएंगे। उन्होंने साफ किया है कि यदि क्षेत्र की 51 फीसदी जनता ने उनके पक्ष में मतदान नहीं किया, तो वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

बूथ पर लगेगी मतपेटी

यह कोई सामान्य जनमत संग्रह नहीं, बल्कि पूरी तरह से आधिकारिक चुनाव की तर्ज पर आयोजित प्रक्रिया होगी। विधायक संजय पाठक के अनुसार, विजयराघवगढ़ के हर बूथ पर मतदान पेटी रखी जाएगी। क्षेत्र के करीब डेढ़ से दो लाख मतदाता इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि यह पूरी कवायद विधायक की अपनी लोकप्रियता और कार्यशैली की समीक्षा के लिए है।

क्यों लिया यह फैसला?

संजय पाठक का यह कदम केवल भावनात्मक नहीं बल्कि एक सोची-समझी पॉलिटिकल अकाउंटेबिलिटी का हिस्सा है। पाठक यह संदेश देना चाहते हैं कि वे कुर्सी से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे से बंधे हैं। हाल ही में वह अपनी पत्नी और बेटे से जुड़े मामले में जज साहब को फोन करने को लेकर चर्चा में आए। अदालत ने उन पर क्रिमिनल एक्ट लगाने के निर्देश दिए। विधायक ने इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन अदालत का कहना है कि उन्हें अदालत में खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए।

जनता और विपक्ष की नजरें

कैमोर में हुई इस घोषणा के बाद स्थानीय राजनीति गरमा गई है। जहां समर्थकों में उत्साह है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भाजपा के भीतर अपनी ताकत दिखाने का एक तरीका भी हो सकता है। ढाई साल बाद होने वाली इस वोटिंग के नतीजे यह तय करेंगे कि 2028 के चुनाव में पाठक की राह कितनी आसान या मुश्किल होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
 13 June 2026
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
 13 June 2026
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73 लाख वोटर्स के दरवाजे पर दस्तक देने की…
 13 June 2026
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
 13 June 2026
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…
Advt.