वीकेंड बीतते ही फिसली Metro In Dino, 'स‍ितारे जमीन पर' बस 19 करोड़ दूर, AKG चार दिन में बेहाल

Updated on 15-07-2025 12:28 PM
वीकेंड बीतते ही बॉक्‍स ऑफिस की रंगत बदल गई है। शनिवार और रविवार को जहां छुट्टी के कारण 'सितारे जमीन पर' की कमाई में जबरदस्‍त उछाल देखा गया था, वह सोमवार आते ही अब रिलीज के 25वें दिन यह लुढ़ककर फिर से लाखों में पहुंच गई है। 'मेट्रो... इन दिनों' भी फिसली है, लेकिन इसका करोड़ों का कारोबार 11वें दिन भी जारी है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्‍मों में जहां राजकुमार राव की 'मालिक' औसतन बेहतर स्थिति में है, वहीं शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की 'आंखों की गुस्‍ताख‍ियां' का हाल बेहाल है। चार दिन में यह फिल्‍म डेढ़ करोड़ भी नहीं कमा सकी है।

शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई राजकुमार राव की 'मालिक' भी हालांकि, बहुत अच्‍छी हालत में नहीं है। पहले तीन दिनों में 14.25 करोड़ कमाने के बाद सोमवार को इस फिल्‍म ने 1.65 करोड़ रुपये का बिजनस किया है, जो 11 दिन पुरानी 'मेट्रो इन दिनों' के करीब-करीब बराबर है। बहरहाल, 'मालिक' ने चार दिनों में 15.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है और यह सोमवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म है।

'मेट्रो इन दिनों' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

'मेट्रो... इन दिनों' इस वक्‍त दूसरी सबसे अध‍िक कमाई कर रही बॉलीवुड फिल्‍म है। इसने 11वें दिन भी करोड़ों का कारोबार किया है। सोमवार को डायरेक्‍टर अनुराग बसु की इस फिल्‍म ने 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले रविवार का इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 39.65 करोड़ रुपये है। फिल्‍म का बजट 47 करोड़ रुपये बताया जाता है, लिहाजा यह अभी अपनी लागत से पीछे है।

'आंखों की गुस्‍ताख‍ियां' फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में बुरी तरह फेल

इन सब के बीच, शुक्रवार को ही रिलीज हुई 'आंखों की गुस्‍ताख‍ियां' भी है। शनाया कपूर की यह डेब्‍यू फिल्‍म चार दिन में ही चारों खाने चित हो चुकी है। संतोष सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में शनाया के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी हैं। कहानी रस्‍क‍िन बॉन्‍ड की चर्चित शॉर्ट स्‍टोरी 'द आइज़ हैव इट' पर आधारित है। शनाया और विक्रांत मैसी के बीच इंटीमेट सीन की भी रिलीज से पहले चर्चा रही थी। लेकिन आलम यह है कि चार दिनों में यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर 1.45 करोड़ का नेट कलेक्‍शन ही कर सकी है। सोमवार को चौथे दिन इसने महज 15 लाख रुपये का बिजनस किया है।

'सितारे जमीन पर' हिट या फ्लॉप? बजट से दोगुनी कमाई के आसार

तमाम, नई रिलीज फिल्‍मों के बीच आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की चर्चा यहां विशेष तौर पर बनती है। 90 करोड़ के बजट के बनी यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई है, जबकि 19 करोड़ रुपये की कमाई और करने पर यह 'सुपरहिट' साबित हो जाएगी। ऐसा इसलिए कि इस तरह यह बजट से दोगुनी कमाई कर लेगी। लेकिन जिस तरह से अब लाखों में कमाई हो रही है, इसके आसार थोड़े कम दिख रहे हैं। 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज से पहले तक यह सबसे अध‍िक कमाई कर रही थी। लेकिन अब वीकेंड को छोड़ दें तो बिजनस लाखों में सिमट रहा है।

'सितारे जमीन पर' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 25

'सैक्‍न‍िक' के मुताबिक, रविवार को शानदार 2.85 करोड़ रुपये और उससे एक दिन पहले शनिवार को 2.50 करोड़ कमाने वाली 'स‍ितारे जमीन पर' ने सोमवार को 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। आरएस प्रसन्‍ना के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 25 दिनों में इस तरह भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 161.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। सोमवार को सिनेमाघरों में इसके शोज में औसतन 9.98% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।

'सितारे जमीन पर' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

'सितारे जमीन पर' की वर्ल्‍डवाइड कमाई भी अच्‍छी-खासी है। हालांकि, विदेशों में अब इसका कारोबार करीब-करीब सिमट चुका है। फिर भी, विदेशी बाजार में इसने अभी तक कुल 54 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि देश और विदेश मिलाकर 25 दिनों में 246.10 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.